बैतूल

Election news : मुलताई विधानसभा में अंदर ही अंदर सुलग रही विरोध की आग

Election news: The fire of protest is burning inside Multai Assembly.

आरोप: कार्यकर्ताओं को सामने कुछ और पीछे कुछ कहना घोषित उम्मीदवार की कार्य प्रणाली

Election news : मुलताई विधानसभा में अंदर ही अंदर सुलग रही विरोध की आग

Election news : (बैतूल)। मुलताई विधानसभा में आगामी विधानसभा चुनाव और घोषित प्रत्याशी से नाराजगी के चलते अंदर ही अंदर विरोध की आग सुलग रही है। युवा नेता राजू बेले, संतोष चौरेकर, राजेश गोहे, संजय सिंगारे, संजय सिंगारे, मनीराम उइके, संजय परते, निलेश गोहे  रामराव धुर्वे, राम भल्लवी, दुर्गादास सिंगारे, रामराव, धुर्वे पूर्व सरपंच, डॉ.सोमनाथ नागवंशी, मंगू इवने आदि कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजा पवार के साथ घोषित प्रत्याशी द्वारा दगा किया गया जिससे भाजपा की जीती हुई विधायक सीट हार में परिवर्तित हो गई थी।

खबर ये भी हैं: Bajaj Pulsar N150 : नई Pulsar देगी 50 KMPL का माइलेज, कीमत भी कम

प्रचार में कार्यकर्ताओं को सामने कुछ और पीछे कुछ कहना घोषित उम्मीदवार की कार्य प्रणाली में है। विगत चुनाव में यदि बैतूल जिले की चार विधानसभा से भाजपा नहीं हारती तो प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय था। जिले की चार विधानसभा सीटें हारने का प्रभाव सीधा भाजपा पर पड़ा। पिछले जिला पंचायत चुनाव में घोषित उम्मीदवार द्वारा मनोनीत सदस्य रमेश गव्हाड़े के खिलाफ खुलकर कार्य करना और खुलकर सामूहिक प्रचार प्रसार करने के प्रमाण हैं।

खबर ये भी हैं: Ladli Bahana Yojana : 7 हजार बहनों को दिलाया लाड़ली बहना योजना का लाभ, युवा नेता दीपक कुमार नरवरे की 3 विधानसभा क्षेत्र में बढ़ रही सक्रियता

जिससे पार्टी के निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ताओं की भावना आहत हुई है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुलताई नगर पालिका चुनाव में हुए उलट फेर में मुख्य योगदान चंद्रशेखर देशमुख का रहा है, प्रस्तावित अध्यक्ष वर्षा गढेकर के खिलाफ दूसरी प्रत्याशी को जिताने हेतु व्यूह रचना की गई। ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विधायक रहते हुए निरंतर निष्क्रियता और पद पर नहीं रहने के बाद चंद्रशेखर देशमुख क्षेत्र से गुमनाम ही हो गए थे।

खबर ये भी हैं: Free Sewing Center : महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विहिंप ने खोला निशुल्क सिलाई सेंटर

घोषित उम्मीदवार के खिलाफ आरोप लगाए जा रहे हैं कि अब अचानक टिकट मिलने पर चुनावी रेस में चंद्रशेखर देशमुख किस्मत आजमा रहे हैं। क्षेत्रीय ग्रामीण का तो कहना है कि बारसा 13वीं में चुनावी लाभ के कारण शामिल होने वाले, रिमोट कंट्रोल से चलने वाले डमी प्रत्याशी अबकी बार हमारे विधानसभा में भाजपा न थोपे। चंद्रशेखर देशमुख को टिकट मिलने पर युवा भाजपा नेता पलाश कड़वे ने भी सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी भड़ास निकाली थी।

खबर ये भी हैं: Multai News : घाटबिरोली में विवादों के बीच भीमसेना ने स्थापित की बाबा साहेब की प्रतिमा

पलाश कड़वे वर्तमान में भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी में सदस्य है और दुनावा क्षेत्र में अपनी अच्छी पैंठ रखने वाले युवा नेता है। जन आशीर्वाद यात्रा में भी चंद्रशेखर देशमुख के खिलाफ कार्यकर्ताओं का विरोध खुलकर सामने आया था। चर्चा है कि मुलताई में विरोध की आग अंदर ही अंदर सुलग रही है और विरोधियों ने बगैर बोले तय कर रखा है कि घोषित उम्मीदवार को ना बदल गया तो छोड़ेंगे नहीं। यह बात जन आशीर्वाद यात्रा में आए वरिष्ठ भाजपा नेता बंशीलाल गुर्जर के सामने आई थी।

खबर ये भी हैं: Free Coaching : 9 अक्टूबर से शुरू होगी निशुल्क कोचिंग

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button