बैतूल

Betul Samachar: बैतूल प्रवास पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री हेमंत तिवारी का भामसं कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Betul Samachar: BMS workers welcomed cabinet minister Hemant Tiwari who arrived at Betul

Betul Samachar: बैतूल प्रवास पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री हेमंत तिवारी का भामसं कार्यकर्ताओं ने किया स्वागतBetul Samachar: (बैतूल)। कैबिनेट मंत्री एवं अध्यक्ष मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल हेमंत तिवारी के बैतूल प्रवास पर आने पर भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने विभाग प्रमुख राजेश मंसूरिया के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। हेमंत तिवारी ने भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री मधुकर साबले से घर पर सौजन्य मुलाकात की।

सर्किट हाउस में बिजली कर्मचारी महासंघ भारतीय मजदूर संघ, भवन निर्माण मजदूर संघ, आउटसोर्स कर्मचारी एवं अन्य कर्मचारी संगठनों के कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए हेमंत तिवारी ने कहा कि मजदूरी से जुड़ी वाली योजनाओं का सभी पात्र श्रमिकों को उसका लाभ मिले।

Betul Samachar: बैतूल प्रवास पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री हेमंत तिवारी का भामसं कार्यकर्ताओं ने किया स्वागतभारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष पंजाब राव गायकवाड ने ज्ञापन सौंपकर भवन निर्माण का कार्य करने वाले श्रमिकों के पंजीयन व रिन्यूअल में जनपदों में हो रही देरी के संबंध में श्री तिवारी को अवगत कराया। उन्होंने शीघ्र ही निराकरण का आश्वासन दिया। इस अवसर बिजली कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष चंद्रभान पंडाग्रे, हरीश नरवरिया, भवन निर्माण मजदूर संघ के राजू बारस्कर, रूपलाल गोहे, मीरचंद साहू व अनेक बिजली कर्मचारी महासंघ के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button