Chhindwara News : छिंदवाड़ा के सांसद नकुलनाथ के नोनिया करबल आगमन को लेकर वंदना लॉन छिंदवाड़ा में पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ली बैठक
Chhindwara News : Former minister Deepak Saxena held a meeting of Congress workers at Vandana Lawn Chhindwara regarding the arrival of Chhindwara MP Nakulnath at Nonia Karbal.
छिंदवाड़ा : मध्य प्रदेश के आगामी चुनाव के दृष्टिकोण से छिंदवाड़ा जिले के सांसद नकुल नाथ का आगमन दिनांक 22 अगस्त 2023 को नोनिया करबल छिंदवाड़ा में होने जा रहा है। जिसको लेकर क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी नोनिया करबल के वार्ड क्रमांक 40,45, 47, 48 एवं 1 के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय बंदना लॉन छिंदवाड़ा में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व प्रोटेम स्पीकर एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दीपक सक्सेना ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर कहा की नोनिया करबल क्षेत्र का सांसद नकुलनाथ द्वारा लाखों के निर्माण कार्यों के भूमि पूजन किया जाएगा। साथ ही दिशा निर्देश देकर कार्यक्रम की दिव्यता और भव्यता एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महिला की भागीदारी रही और वार्ड अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं का भी पूर्व मंत्री द्वारा फूल माला से स्वागत किया इस अवसर पर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अमित सक्सेना छिंदवाड़ा ग्रामीण विधानसभा के पर्यवेक्षक मनीष पांडे चौरई क्षेत्र के पर्यवेक्षक राजीव तिवारी युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एकलव्य यहके नगर ग्रामीण ब्लॉक के अध्यक्ष दिगंबर ठाकरे उपाध्यक्ष गणेश चौबे विजेंद्र भार्गव राजस्व सभापति तरुण कराडे पार्षदगण धनराज भावरकर बबलू विश्वकर्मा पार्षद अनुराग सराठी बेरोजगार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अतुल गजभिए नोनिया करबल क्षेत्रीय कमेटी अध्यक्ष आशीष चौधरी महामंत्री एडवोकेट देवेंद्र वर्मा क्षेत्रीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रेखा हरिप्रसाद मंडराह अनुसूचित जाति विभाग जिला अध्यक्ष वंदना नागवंशी नगर और ग्रामीण जिला अध्यक्ष रानू डेहरिया सहित वार्ड अध्यक्ष पदाधिकारी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।



