बैतूलCrime

Betul Corruption : यथार्थ योद्धा की खबर का असर

Betul Corruption: The effect of the news of the real warrior

Betul Corruption : बैतूल जिले के भीमपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत केकडियाकला की अनियमितता को लेकर हमारे द्वारा ‘यथार्थ योद्धा’ अख़बार के माध्यम से उठाया जा रहा था जिसको लेकर आज जिला पंचायत के सीईओ अक्षत जैन ने कार्रवाही के आदेश जारी किये।

Betul Corruption

ग्राम पंचायत केकडियाकला जनपद पंचायत भीमपुर अंतर्गत शासकीय कार्यों में अनियमितता की शिकायतें प्राप्त हुई थी। जिनकी जांच मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भीमपुर द्वारा की गयी। जांच के पश्चात् सुनवाई एवं प्रकरण के परिक्षण उपरांत निम्न अनियमितताएं सिद्ध होना पाया गया।

यह भी पढ़े: Betul Corruption: तबादले की फाइल पर कलम चली, कार्रवाई के आदेश दबे रह गए

1. मनरेगा योजना अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यो में वास्तविक सामग्री प्रदाय कर्ताओं को भुगतान नही करते हुए पंचायत द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से श्री दादाजी कंस्ट्रक्षन नामक फर्म को रु. 3.83 लाख का भुगतान किया गया। यह फर्म श्री लोकेश मोरसे के नाम से दर्ज है जो कि ग्राम पेसा मोबलाईजर ग्राम पंचायत बटकी के पद पर पदस्थ है।

2. श्री जगदीश ठाकुर पंचायत सचिव द्वारा ग्राम पंचायत में बिना सक्षम अनुमति के अनधिकृत रूप से कार्य पर अनुपस्थित होना पाया गया।  

3. 05 वॉ वित्त आयोग से स्वीकृत स्टॉपडेम निर्माण कार्य में व्यय बिना उपयंत्री के मूल्यांकन के पंचायत द्वारा किया गया। व्यय करने उपरांत बाद में मूल्यांकन कराया गया।

Betul Corruption: सचिव सरपंच के विरुद्ध उक्त राशि की वसूली कार्यवाही किये जाने के निर्देश जारी

उपरोक्त अनियमितताओं को देखते हुए अक्षत जैन, मुख्यकार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बैतूल द्वारा श्री जगदीश ठाकुर, पंचायत सचिव के विरुद्ध एक वेतनवृद्धि संचयी रूप से रोके जाने की दीर्घ शास्ति अधिरोपित की गयी है।

साथ ही शासकीय राशि 3,83,000- का अनियमित भुगतान करने के फलस्वरूप म.प्र. पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम, 1993 की धारा 89 अंतर्गत श्री अमर सिंह साईचर, सरपंच ग्राम पंचायत केकडियाकला; श्री जगदीश ठाकुर, ग्राम पंचायत सचिव; एवं श्री लोकेश मोरसे, पेसा मोबिलाइजर, ग्राम पंचायत बटकी के विरुद्ध उक्त राशि की वसूली कार्यवाही किये जाने के निर्देश जारी किये गए हैं।

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button