Betul Samachar : जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न
Betul Samachar: District level wrestling competition concluded
बालक वर्ग में जेएच एवं बालिका वर्ग में कन्या महाविद्यालय बैतूल की टीम रही विजेता

Betul Samachar : (बैतूल)। शासकीय महाविद्यालय भीमपुर द्वारा शासकीय कन्या महाविद्यालय बैतूल में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भीमपुर के क्रीड़ा अधिकारी मनोज अहिरवार के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में जेएच महाविद्यालय बैतूल की टीम बालक वर्ग में प्रथम एवं कन्या महाविद्यालय बैतूल की टीम बालिका वर्ग में प्रथम रही।
खबर ये भी हैं: Betul News : बेरोजगारी, पलायन की समस्या को लेकर मुखर हुए आदिवासी कोरकू संगठन
श्री अहिरवार ने बताया विजयी प्रतिभागी राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा की कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होंगे। शासकीय कन्या महाविद्यालय बैतूल की प्राचार्य डॉ विद्या चौधरी, डॉ.आशीष, डॉ. डेहरिया द्वारा प्रतिभागियों को संबोधित किया गया। प्रतियोगिता में जिला खेल एवं कल्याण विभाग से राधेलाल बनखेड़े, श्रीमती ललिता धुर्वे, कु.रामबाई ने रेफरी की भूमिका निभाई।
खबर ये भी हैं: GK Questions : बिना धोए खाते हैं, खाकर बहुत पछताते हैं और कहने में भी शर्माते हैं, बताएं वह क्या है?…

निर्णायक के रूप में शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी से क्रीड़ा अधिकारी डॉ.नंदकिशोर पवार एवं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बिसनूर से पंडोले सर उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता को संपन्न करने में शासकीय महाविद्यालय भीमपुर से सहायक प्राध्यापक शंकर सातनकर, डॉ.संगीता पाल, डॉ.नीतू सिंह, श्रीजल प्रजापति, निहारिका गौहर, मेघराज मोंग्रे, दीपक उईके का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में प्रतियोगिता के आयोजन स्पोर्ट ऑफिसर क्रीड़ा अधिकारी द्वारा सभी छात्राओं को अगली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गई। महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक द्वारा सभी अतिथियों, निर्णायको का आभार व्यक्त किया।
खबर ये भी हैं: Betul Medical College News : मेडिकल कॉलेज की सौगात देने हेमंत ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शासकीय कन्या महाविद्यालय बैतूल की स्पोर्ट ऑफिसर रश्मि मैडम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय सारणी, जेएच शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैतूल, कन्या महाविद्यालय बैतूल एवं शासकीय महाविद्यालय मुलताई की टीम उपस्थित हुई। सारणी की टीम डॉ.नागले के नेतृत्व में पहुंची।
खबर ये भी हैं: Betul Samachar : मंच पूजन के साथ 66वें रामलीला एवं दशहरा उत्सव की विधिवत शुरुआत



