बैतूल

Betul News : बीएमओ के खिलाफ अधीनस्थ कर्मचारी को धमकाने का आरोप

Betul News: Allegation against BMO for threatening subordinate employee

सीएमएचओ के पास पहुंचा मामला, एफआईआर दर्ज करने की मांग

Betul News : बीएमओ के खिलाफ अधीनस्थ कर्मचारी को धमकाने का आरोप

WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul News : (बैतूल)। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर भैंसदेही के खिलाफ अधीनस्थ महिला कर्मचारी को फोन पर धमकाते हुए वेतन काटने की धमकी देने का मामला सामना है। इस मामले में महिला कर्मचारी के पुत्र अनिकेत राठौर ने मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी को एक शिकायत आवेदन सौंपकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत आवेदन में आवेदक मनीष राठौर ने बताया कि उनकी मां भैंसदेही ब्लॉक के ग्राम पिपरिया में एएनएम के पद पर पदस्थ है।

खबर ये भी हैं : Betul Today News : गर्म कपड़े पाकर बच्चे खुशी से झूमें, शिक्षक की दरियादिली -1

Betul News : बीएमओ के खिलाफ अधीनस्थ कर्मचारी को धमकाने का आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि विगत कुछ समय से उनकी मां को बीएमओ द्वारा गलत तरीके से फसाने और सस्पेंड करने की धमकी दी जा रही है। आवेदक अनिकेत राठौर ने शिकायत आवेदन के साथ ही साक्ष्य के तौर पर बीएमओ और उनकी एएनएम मां के बीच हुई बात की रिकॉर्डिंग भी सीएमएचओ को प्रेषित की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि मोबाइल पर बीएमओ मैडम उनकी मां को खुलेआम धमका रही है, वेतन काटने की भी चेतावनी दे रही है। इस मामले में आवेदक का कहना है कि जब उनकी मां ने सीएमएचओ से शिकायत के लिए छुट्टी मांगी तो पेमेंट काटने की धमकी देकर मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है।

खबर ये भी हैं : Betul Today News : छात्रों ने भ्रमण कर भैरवा हेंडीक्राफ्ट को समझा

Betul News : बीएमओ के खिलाफ अधीनस्थ कर्मचारी को धमकाने का आरोप

दरअसल, मामला यह है कि एएनएम मनीषा राठौर के भाई मनीष राठौर द्वारा पत्रकारिता की जाती है। आवेदक ने बताया कि किसी मामले में पत्रकार द्वारा खबर छापने पर बीएमओ द्वारा पत्रकार की बहन को रंजिश के चलते धमकाया जा रहा है, वेतन कटौती की चेतावनी दी जा रही है। आवेदक का कहना है कि उनकी मां को सिर्फ इसलिए धमकी दी जा रही है क्योंकि स्वास्थ्य अनियमितता को लेकर एएनएम के पत्रकार भाई द्वारा आवाज उठाई जा रही है, इसलिए अधिकारी द्वारा रौब दिखाकर पत्रकार की आवाज को कुचलने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है, मानहानि का केस करने की धमकी दी जा रही है। आवेदक ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कर कार्यवाही करने का आग्रह किया।

खबर ये भी हैं : Betul Samachar : 146 सांसदों का निलंबन, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button