बैतूल
Chhindwara News : विश्व हिंदू परिषद ने लावारिस पशुओं को पहुंचाया गौ शाला
छिंदवाड़ा : शहर में घूम रहे गौ वंश दुर्घटना ग्रस्त होने की वजह काफ़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा।विश्व हिंदू परिषद जिला गोरक्षा प्रमुख ऋषभ तिवारी ने बताया कि जिले में घूमते लावारिस गायों की संख्या अत्यधिक बढ़ चुकी है इससे सड़क दुर्घटनाएं मे पशुओं की मृत्यु निरंतर बढ़ती चली जा रही है और कल ही 28 जुलाई की रात्रि एक गाय की मृत्यु सिवनी रोड में हुई इस बात को ध्यान में रखते हुए विश्व हिंदू परिषद ने नगर निगम स्वच्छ अधिकारी प्रभारी अनिल मालवी की टीम की सहायता से नरसिंहपुर रोड मे घूमते लावारिस पशुओं को गौशाला सुरक्षित पहुंचाया और विहिप गोरक्षा प्रमुख ने बताया कि निरंतर यह अभियान हम पूरे जिले मे चलाएंगे इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा टीम उपस्थित थी।



