Tata Punch.ev Booking Open : आ गई इलेक्ट्रिक पंच, आज से शुरू हुई बुकिंग, जानें फीचर्स और रेंज डिटेल
Tata Punch.ev Booking Open: Electric Punch has arrived, booking started from today, know features and range details

| WHATSAPP GROUP |
|
Tata Punch.ev Booking Open : टाटा मोटर्स ने अपनी चौथी इलेक्ट्रिक कार को पेश कर दिया है। कंपनी ने Tata Punch.ev की बुकिंग को भी शुरू कर दिया है। ये बुकिंग आज यानी कि 6 जनवरी से खुल गई है और इस कार को 21000 रुपए की टोकन मनी से किसी भी डीलरशिप के जरिए बुक कर सकते हैं। कार में अलग-अलग बैटरी सेटअप में सिंगल चार्ज पर 300 km और 400 km की ड्राइविंग रेंज मिलेगी। कार में फिलहाल दो वेरिएंट Standard और Long Range ऑफर किए जाएंगे। कार को फास्ट DC चार्जर से चार्जिंग का भी ऑप्शन मिलेगा। (Tata Punch.ev Booking Open)
खबर ये भी हैं : IQOO 11 5G : 12,000 के डिस्काउंट में खरीदें 24GB रैम वाला 5G फोन, साथ मिलेगा 3000 वाला इयरबड्स एकदम FREE
Tata Punch.ev में 2 ड्राइविंग रेंज (Tata Punch.ev Booking Open)
कंपनी अपनी नई पंच ईवी में 2 ड्राइविंग रेंज ऑफर कर रही है। इसमें लॉन्ग ड्राइविंग रेंज में 3 ट्रिम्स मिल रही है और स्टैंडर्ड ड्राइविंग रेंज में 5 ट्रिम्स का ऑप्शन मिल रहा है। लॉन्ग रेंज में बैटरी पैक के लिए भी 2 ऑप्शन है। पहला 3.3 किलोवॉट का वॉलबॉक्स चार्जर और दूसरा 7.2 किलोवॉट का फास्ट होम चार्जर। कंपनी ने 4 कलर वेरिएंट में इस कार पेश किया है।
खबर ये भी हैं : Royal Enfield Hunter New : दो नये गजब कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च हुई New एनफील्ड 350, बाइक देखकर दीवाने हुए लोग, जानें कीमत
मिलेंगे ये खास फीचर्स (Tata Punch.ev Booking Open)
नई कार में LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स और स्मार्ट डिजिटल DRLs मिलेंगे, ये डीआरएल गुडबाय और वेलकम सिक्वेंस के साथ आते हैं। इसके अलावा 360 डिग्री व्यू कैमरा मिलता है। वही कार में मल्टीपल वॉयस असिस्टेंस, लैदरेट वेंटिलेटेड सीट्स, AQI डिस्प्ले के साथ एयर प्यूरीफायर, SOS फंक्शन और डीसी फास्ट चार्जिंग मिलती है। यहां जानें अलग-अलग ट्रिम्स में कंपनी क्या-क्या मुख्य फीचर्स दे रही है।
खबर ये भी हैं : New Skoda Octavia Facelift : Global debut से पहले जारी हुआ स्कोडा ऑक्टाविया फेसलिफ्ट का टीजर, जल्द दिखेगी सेडान कार की पूरी झलक
25 kWh और 35 kWh दो बैटरी सेटअप (Tata Punch.ev Booking Open)
फिलहाल कंपनी ने अपनी नई Tata Punch EV के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। नई कार में 25 kWh और 35 kWh दो बैटरी सेटअप मिलेगा। कार को 3.3 kW AC चार्जर और 7.2 kW AC चार्जर समेत फास्ट चार्जर से चार्ज करने का ऑप्शन होगा। कार के फ्रंट में चौड़ी लाइट बार मिलेगी, जो इसे इस सेगमेंट की अन्य कारों से अलग लुक देगी।
इसमें split हेडलैम्प सेटअप दिया गया है और इसमें Y शेप ब्रेक लाइट सेटअप है। इसके अलावा कार में रूफ माउंटेड स्पॉलर और पहले से अधिक बॉक्सी बंपर मिलेगा। कार में एयरबैग और कम्फर्टेबल सस्पेंशन पावर मिलेगी। इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा और रियर सीट पर ISOFIX माउंट दिया गया है। कार शुरुआती कीमत 10 से 13 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा सकती है।
खबर ये भी हैं : Poco M6 5G : 50MP कैमरा वाला सस्ता POCO M6 5G हुआ लॉन्च, 5,000mAh की बैटरी के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
Tata Punch.ev की बुकिंग (Tata Punch.ev Booking Open)
आज से Tata Punch.ev की बुकिंग शुरू हो गई है। इच्छुक ग्राहक नजदीकी टाटा मोटर्स शोरूम या Tata.ev जाकर या फिर ऑनलाइन भी कार की बुकिंग कर सकते हैं। महज 21 हजार रुपये से नई Punch.ev की बुकिंग शुरू हो रही है।
खबर ये भी हैं : Galaxy A54 5G : खुशखबरी! 50MP कैमरे वाले Galaxy के इस 5G स्मार्टफोन की कीमत हुई कम, मिलेगा 2 हजार रुपये का कैशबैक






