Benefits of Amla Juice : सुबह खाली पेट आंवला जूस पीने से सेहत को मिलते है जबरदस्त फायदे, पेट की समस्याओं से भी पाए छुटकारा..
Benefits of Amla Juice: Drinking Amla juice on an empty stomach in the morning gives tremendous health benefits, also gives relief from stomach problems..

Benefits of Amla Juice : सर्दियों में लोगों की इम्यूनिटी वीक हो जाती है और उन्हें कई तरह के इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार के मामले तेजी से बढ़ जाते हैं और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सभी लोग अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने की कोशिश करते हैं। अगर आप भी इम्यूनिटी बूस्ट करना चाहते हैं, तो आंवला का जूस पीना शुरू कर सकते हैं।
आंवला एक ऐसी जड़ी बूटी है जिसके पोषक तत्व एक नहीं बल्कि कई सेहत से जुड़ी परेशानियों से निजात दिलाते हैं. इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम , फ्लेवोनॉयड और फाइबर जैसे कई जरूरी पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। कच्चा आंवला स्वाद में बेहद खट्टा होता है, लेकिन इसका जूस पीने से आपकी सेहत चकाचक हो सकती है। इसके बड़े फायदे जानकर आप पूरी तरह हैरान रह जाएंगे।
खबर ये भी हैं : Kala Chana khane ke Fayde : सर्दियों में काले चने को डाइट में करें शामिल, खाली पेट सेवन करने से सेहत को मिलते हैं जबरदस्त फायदे
इम्यूनिटी करता है बूस्ट (Benefits of Amla Juice)
आंवला जूस को परफेक्ट इम्यूनिटी बूस्टर माना जा सकता है। हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार आंवला जूस विटामिन C का बेहतरीन स्रोत है। इसके अलावा भी इस जूस में पोषक तत्वों की भरमार होती है, जिसकी वजह से यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।
लिवर को करता है डीटॉक्स (Benefits of Amla Juice)
आंवला का जूस लिवर के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। इसमें तमाम एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो लिवर को डीटॉक्स कर गंदगी को बाहर कर देते हैं। आंवला जूस के नियमित सेवन से लिवर मजबूत होता है। यह एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भी भरपूर होता है।
खबर ये भी हैं : RBI Report : पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर, RBI ने दी चेतावनी, कहा-लागू करने से थम जाएगा विकास
हार्ट डिजीज से करे बचाव (Benefits of Amla Juice)
हार्ट हेल्थ के लिए आंवला का जूस बेहद फायदेमंद माना जा सकता है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर में जाकर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और हार्ट डिजीज से बचाव करता है। हालांकि हार्ट डिजीज के मरीज आंवला जूस पीने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
खबर ये भी हैं : Majedar Jokes : पड़ोसन – बहनजी, आपकी बेटी की शादी तय हुई थी, उसका क्या हुआ…?
डाइजेशन सिस्टम करे दुरुस्त (Benefits of Amla Juice)
पाचन की समस्याओं से जूझ रहे लोगों को आंवला का जूस जरूर पीना चाहिए। यह जूस पाचन तंत्र के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है। यह जूस ब्लॉटिंग, अपच, गैस जैसी समस्याओं से भी निजात दिलाने में असरदार हो सकता है।
खबर ये भी हैं : Short Fuuny Jokes : मास्टर जी – भारत की सबसे खतरनाक नदी कौन सी है, राजू – भावना…
हेयरफॉल रोकने में असरदार (Benefits of Amla Juice)
आंवले का इस्तेमाल बालों की ग्रोथ बढ़ाने और हेयरफॉल से बचाने के लिए किया जाता है। आंवला बालों के झड़ने में शामिल एक विशिष्ट एंजाइम को रोक देता है। आंवला का अर्क बालों के विकास को प्रोत्साहित कर सकता है। आंवला में कई पोषक तत्व होते हैं जो बालों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
खबर ये भी हैं : Health Tips : क्या है सेहत के लिए हेल्दी व्हाइट शुगर या ब्राउन शुगर? जानिए न्यूट्रीशियनिस्ट की राय-1
| WHATSAPP GROUP |
|




