Betul News : संगीतमय श्री राम कथा में प्रतिदिन पहुंच रहे हजारों श्रद्धालु
Betul News: Thousands of devotees reaching the musical Shri Ram Katha every day
7 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ होगा कथा का समापन

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul News : (बैतूल)। छोटा नागदेव मंदिर एवं सिद्धेश्वर शिव मंदिर खंजनपुर मालवीय वार्ड में 30 जनवरी से संगीतमय श्री राम कथा एवं 9 कुंडीय श्री राम महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित राम कथा में लगभग 8 हजार श्रद्धालु पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। 7 फरवरी दिन बुधवार को पूर्णाहुति के साथ श्री राम महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा का समापन किया जाएगा।
खबर ये भी हैं : Betul News : ब्लड डोनेशन कीजिये, समय समय पर आप, मन में आये पुण्यता, तन होगा निष्पाप-विकास मिश्रा
Betul News : संगीतमय श्री राम कथा में प्रतिदिन पहुंच रहे हजारों श्रद्धालु
इस धार्मिक आयोजन को राष्ट्रीय प्रवचनकर्ता, लोक विख्यात कथा व्यास भगवान चैतन्य बापू उज्जैन एवं यज्ञाचार्य पंडित राजेश व्यास वृंदावन उत्तर प्रदेश द्वारा संपन्न किया जा रहा है। आयोजन समिति ने बताया क्षेत्र की शांति और खुशहाली के लिए श्री सीताराम दादा जी बैकुंठ धाम बागडोना के सानिध्य में यह आयोजन किया जा रहा है। भंडारे में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग भोजन कर रहे है। आयोजन समिति द्वारा भक्तों के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : शिक्षा और संस्कार, यही है सतपुडा वैली की पहचान



