Tree Plantation : खुशी को यादगार बनाने के लिए पौधारोपण करें: श्री बैस
Tree Plantation: Plant trees to make happiness memorable: Shri Bais

Tree Plantation : (बैतूल)। अंकुर अभियान के तहत मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा चलाई गई हर दिन पौधा अभियान मुहिम के अंतर्गत जन सेवा मित्र कन्हैया अमरूते ने अपने जन्मदिन के अवसर पर कलेक्टर अमनवीर सिंह बैस के साथ कलेक्टर ऑफिस के प्रांगण में पौधरोपण (Tree Plantation)किया।
जिला कलेक्टर अमनवीर सिंह बेस ने जन सेवा मित्र कन्हैया अमरूते को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि सभी युवाओं को अपनी जन्मदिन, त्यौहार जैसे खुशी के क्षण को यादगार बनाने के लिए अपने साथियों के साथ पौधारोपण (Tree Plantation) अवश्य करना चाहिए। और यह पर्यावरण संरक्षण के लिए भी जरूरी है।
जिले के सीएम फेलो मनदीप सिंह परिहार ने प्रभात पट्टन ब्लॉक लीडर कन्हैया अमरूते और मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र द्वारा किए जा रहे कार्याे की सराहना करते हुए कहा कि युवा ऐसे ही समाज के हित मे कार्य करते रहे। इस अवसर पर बैतूल जिला के समस्त जन सेवा मित्र देवेंद्र अमरूते सतीश लिल्होरे, नवीन नागले, तनु मोहबे आदि उपस्थित रहे।



