छिंदवाड़ा

Chhindwara News : स्वीप प्लान अंतर्गत विशाल मैराथन का उमरानाला में आयोजन किया गया

Chhindwara News : Under the sweep plan, a huge marathon was organized in Umranala

Chhindwara News : राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए स्वीप प्लान की गतिविधियां चलाई जा रही है कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज पुष्प के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल अधिकारी पार्थ जैसवाल,जिला परियोजना समन्वयक एवं स्वीप सहायक नोडल अधिकारी जे.के. इडपाचे के मार्गदर्शन में विकासखंड मोहखेड़ अंतर्गत उमरानाला में विकासखंड स्रोत समन्वयक एवं स्वीप ब्लॉक नोडल अधिकारी संगीत जैन द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु रैली का आयोजन किया गया, विशाल रैली में मुख्य कार्यपालन अधिकारी बी.सी.टिम्हरिया, सहायक संचालक (शिक्षा) अशोक कुमार शिंदे,महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती भावना भगतकर भी शामिल रहे। उक्त कार्यक्रम का संयोजन बीएसी व सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अरविंद भट्ट के द्वारा किया गया, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरानाला परिसर में प्रातः 8:00 बजे हाई स्कूल एवं हाई सेकेंडरी के छात्र-छात्राएं,स्काउट गाइड रेडक्रॉस तथा एनसीसी कैडेट्स सहित शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सचिव,जनपद पंचायत, बीआरसी कार्यालय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का स्टाफ भी शामिल हुआ। विद्यालय परिसर से विशाल रैली के रूप में मतदाता जागरूकता संबंधी नारे,,सारे काम छोड़ दो- सबसे पहले वोट दो, मेरा ईपिक मेरी पहचान- मैं करूंगा निष्पक्ष मतदान ,जाति पर ना धर्म पर-वोट पड़ेगा कर्म पर आदि नारों के साथ ग्रामीण मतदाताओं को अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए बस स्टैंड में मानव श्रृंखला बनाई गई यहां पर उपस्थित व्यापारियों, आने जाने वाले ग्रामीणजन सहित उपस्थित समुदाय को अनिवार्य,निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान करने हेतु स्वीप नोडल अधिकारी संगीत जैन द्वारा शपथ दिलाई गई। उमरानाला पुलिस चौकी के सामने से रैली वापस होती हुई एकीकृत माध्यमिक विद्यालय परिसर में रैली का समापन मानव श्रृंखला के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग का सिंबाल बनाकर किया गया। स्कूली छात्राओं ने रंगोली एवं मेंहदी प्रतियोगिता में भी भाग लिया निर्वाचन आयोग के सिंबाल को निर्मित करने में माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक सुरेश मरकाम,महेश भादे ,मोहित डोंगरे व अन्य स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। रैली में मोटू पतलू की विविध वेशभूषा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा 101 कलश लेकर रैली में शामिल होना मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा । कार्यक्रम में मुख्य रूप से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरानाला के प्रचार्य राजीव साठे, सारंगबिहरी प्राचार्य आर एस खंडाते, बीएसी मनोज कोलारे जनशिक्षक रामराव फरकारे,कैलाश डोंगरे बी.पी. जिल्वेकर साक्षरता समन्वयक सुखदेव उईके ,मोहन देशमुख आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे । कार्यक्रम संचालन व्यवस्था में शिवेंद्र तिवारी, नरेश उदासी तथा ओ.पी.तिवारी ने मुख्य भूमिका का निर्वहन किया। ग्राम पंचायत सचिव अशोक पाठे द्धारा मतदाता जागरुकता सेल्फी प्वाइंट बनाया गया जिसमें मतदाताओं ने एपिक कार्ड के साथ अपनी फोटो ली।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button