Women’s Equality Day : महिला समानता दिवस पर संगोष्ठी संपन्न
Women's Equality Day : Seminar on Women's Equality Day concluded
Women’s Equality Day (बैतूल)। सरस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल भडूस में शनिवार को महिला समानता दिवस (Women’s Equality Day) के अवसर पर माताओं की मातृ गोष्ठी संपन्न हुई। गोष्ठी में मुख्य वक्ता सेवानिवृत प्राचार्य श्रीमती उषा द्विवेदी ने माताओं को कौशल विकास एवं मोबाइल का सद्उपयोग एवं दुरुपयोग के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्होने बताया कि कैसे घर में रहकर वह कैसे अपने आपको आर्थिक रूप से सुदृढ कर सकती हैं। उन्होने विद्यालय में बहने भी सिलाई कार्य सीखे इसके लिए विद्यालय में एक सिलाई मशीन देने की घोषणा की।
श्रीमती संगीता अवस्थी द्वारा सभी माता को अपने बच्चों में अच्छे संस्कार,अच्छा खान-पान,अच्छे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। माताएं घर में कैसे अपने बच्चों को कौशल विकास में दक्ष कर सकती हैं इसके तरीके भी बताएं। विद्यालय प्राचार्य श्रीमती सुरेखा ठाकुर के द्वारा सुवर्ण प्राशन विषय पर जानकारी दी। मातृ गोष्ठी कार्यक्रम में 55 माताएं उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में सभी माता की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं प्रथम, द्वितीय, तृतीय, स्थान प्राप्त माताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर शाला स्टॉफ और बच्चे मौजूद थे।



