Betul Samachar : आज 5 हजार दीपों से जगमगाएगा माचना घाट, मेहुल के पत्तों पर होगा दीपदान
Betul Samachar: Today Machana Ghat will be illuminated with 5 thousand lamps, lamp donation will be done on Mehul leaves.
महिला मंडल ने शहर के विभिन्न वार्डों में बांटे पत्तों से बने हजारों दोने
मां माचना जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी, आज होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Betul Samachar : (बैतूल)। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आज मां माचना जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में मां माचना एवं सिखों के प्रथम गुरु गुरू नानक जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस पर्व को मनाने माचना जन्मोत्सव समिति एवं नगरवासियों ने तैयारिया पूर्ण कर ली हैं। समिति के संयोजक आनंद प्रजापति ने बताया कि इस वर्ष माचना जयंती के 3 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, इसलिए इस पर्व को बड़ी श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा।
जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत दोपहर 2 से 5 बजे तक माचना घाट एनीकेट पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। शाम 5 से 6 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। अतिथि उद्बोधन के बाद दीपोत्सव मनाया जाएगा। इसके तहत सैकड़ो श्रद्धालुओं द्वारा माचना घाट पर 5 हजार दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे। इनमें 3 हजार दीपक घाट पर प्रज्वलित करेंगे, वहीं 2 हजार आटे के दीपक का दीपदान मेहुल के पत्तों पर होगा। मां माचना की आरती के बाद आकर्षक आतिशबाजी होगी।
खबर ये भी हैं : LIC Housing Home Loan : सिर्फ 3,540 रुपये देकर LIC Housing लोन पर बचाएं लाखो रूपये, जानिएं कैसे होगा लाभ
महिला मंडल ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका (Betul Samachar)
मां मांचना को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने के लिए मां मांचना जन्मोत्सव समिति द्वारा यह अभिनव पहल की गई है। इस अभियान में महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शहर के विभिन्न वार्डों में समिति से जुड़ी महिलाओं ने मेहुल के पत्तों से बने दोने वितरित किए। श्रद्धालुओं द्वारा दोने पर दीपदान किया जाएगा। समिति की इस पहल से माचना नदी स्वच्छ एवं निर्मल रहेगी। गौरतलब है कि पूर्व में श्रद्धालुओं द्वारा डिस्पोजल पर दीपक रखकर दीपदान किया जाता था, इससे समिति का उद्देश्य पूर्ण नहीं हो पा रहा था। इसको देखते हुए समिति ने इस वर्ष यह सार्थक पहल की है इससे लोगों की आस्था के साथ ही नदियों को स्वच्छ रखने का भी संदेश जाएगा।
खबर ये भी हैं : Indian Railway : स्लीपर क्लास की बुकिंग कर AC में करें सफर, एजेंट को नहीं देना होगा कोई एक्स्ट्रा चार्ज, जाने पूरी डिटेल्स
पीले चावल देकर दिया आमंत्रण (Betul Samachar)
समिति के नरेश लहरपुरे ने बताया कि माचना जन्म उत्सव समिति के विशेष आमंत्रण पर नगर की जनता , जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का माचना घाट पर जमावड़ा रहेगा। माचना जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए समिति द्वारा पीले चावल देकर श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। रविवार को कार्यक्रम स्थल माचना घाट पर पहुंचकर कार्यक्रम की रूपरेखा को सभी की सहमति से अंतिम रूप दिया गया।
समिति की संध्या माथनकर, कला माकोड़े, रिंकी लोखंडे, प्रमिला, कामथकर, कौशल्या साहू, बाली, गीता, कला माकोड़े, अंजनी बेले, सरोज पवार, आम्रपाली, योगिता, सविता रावत, प्रियंका, दुर्गा विश्वकर्मा, संध्या अतुलकर, वंदना, माधुरी राजूरकर, मालती देशमुख सहित विवेकानंद वार्ड की महिलाओं ने घर- घर जा कर माचना जयंती के अवसर पर दीपदान हेतु पीले चावल एवं माहुल के दोने वितरित कर आटे के दीपक बनाकर लाने का आग्रह किया।
खबर ये भी हैं : Yamaha R3, MT -03 : KTM, पल्सर की हेकड़ी निकालने आ रही यामाहा की 2 धांसू बाइक, बुलेट वाले का निकाल गया पसीना..




