Betul Today Samachar : (बैतूल)। बाल मेला के आयोजन का उद्देश्य नन्हें बच्चों की प्रतिभाओं को निखारना एवं उनकी भावनाओं का सम्मान करना होता है। साथ ही प्रत्येक बच्चे के लिए उनके अधिकार को बनाए रखने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। युवा पीढी में शारीरिक मानसिक और भावनात्मक विकास को बढ़ावा देने वाला एक पोषण वातावरण को बनाने के लिए सामूहिक प्रयास है। इसी मकसद को लेकर एकीकृत माध्यमिक शाला गौठाना में शाला प्रबंधन समिति के मार्गदर्शन बाल मेले का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपने द्वारा बनाए गए पकवानों के स्टॉल लगाए। (Betul Today Samachar)
Betul Today Samachar : बाल मेला बौद्धिक विकास में सहायक
जिससे बच्चों में करके सीखने की प्रवृत्ति जागरूक हुई। पालकों, शिक्षकों व बच्चों ने मेले का आनंद लिया। इस मौके पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमेश चौकीकर व शिक्षक मदनलाल डढोरे ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के रचनात्मक और व्यवहारिक ज्ञान में उन्नति होती है। मेले को सफल बनाने में शाला परिवार के साथ-साथ शाला प्रबंधन समिति व पालकगणों का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर शिक्षिका मंगला साबले, जयश्री मेश्राम, तनवीर खान, मोनिका वर्मा, मदनलाल डढोरे, श्वेेेता निरापुरे, नेहा उबनारे आदि मौजूद थे। (Betul Today Samachar)