Betul Today News : 31 दिसंबर को होंगे पेंशनर्स एसोसिएशन के चुनाव, अधिसूचना जारी
Betul Today News: Pensioners Association elections will be held on December 31, notification issued
अध्यक्ष के विधिसम्मत निर्वाचन के लिए निर्वाचन समिति गठित

|
Betul Today News : (बैतूल)। प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन बैतूल की मासिक बैठक 5 दिसम्बर को सम्पन्न हुई। बैठक में निर्धारित बिन्दुओं पर विचार कर निर्णय लिए गए। एसोसिएशन से मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष रामचरण साहू का द्वितीय त्रिवार्षिक कार्यकाल 31 दिसम्बर 2023 को समाप्त हो रहा है। अध्यक्ष रामचरण साहू ने एसोसिएशन बैतूल के अध्यक्ष के विधिसम्मत निर्वाचन हेतु निर्वाचन समिति गठित की। समिति में अध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी सेवानिवृत्त आई.एफ.एस., पर्यवेक्षक एस.आर.महाते, सेवा निवृत्त संयुक्त संचालक लेखा एवं कोष, प्रेरणा स्रोत द्वय बी.आर.धोटे, अनिरुद्ध दुबे, संरक्षक आर.टी.शेरेकर, सी.आर.पाटील, उपाध्यक्ष एस.एल.कडवे, के.सी.मालवीय, विधि सलाहकार वीरेंद्र तिवारी, सचिव एस.सी.हजारे को शामिल किया गया है।
खबर ये भी हैं : Betul News : नवनिर्वाचित भाजपा विधायक गंगा उइके ने जीत के बाद विजय जुलूस में मतदाताओं का किया धन्यवाद
Betul Today News : 31 दिसंबर को होंगे पेंशनर्स एसोसिएशन के चुनाव, अधिसूचना जारी
निर्वाचन की अधिसूचना 10 दिसम्बर 2023 को जारी होगी। इसी दिन 10 दिसम्बर 2023 से 15 दिसम्बर 2023 तक अध्यक्ष पद हेतु नाम निर्देशन पत्र भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 16 दिसम्बर 2023 को की जाएगी। नाम वापस की अंतिम तिथि 18 दिसम्बर 2023 है। यदि आवश्यक हुआ तो निर्वाचन एवं निर्वाचित अध्यक्ष की घोषणा 26 दिसम्बर 2023 को होगी। नाम निर्देशन पत्र का प्रारुप प्राप्त कर भरे गए नाम निर्देशन पत्र रामचरण साहू के पास जमा होंगे।निर्वाचन समिति के सभी सदस्यों ने रामचरण साहू से पुनः तीसरी पारी के अध्यक्ष पद हेतु नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जाने का आग्रह किया। श्री साहू ने अनिच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि वे अब एसोसिएशन बैतूल को मार्गदर्शक के रूप में पूर्ण समर्पित भाव से सहयोग करते रहेंगे। वे नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं करेगें अध्यक्ष रामचरण साहू ने योग्य, समर्पित, उर्जावान पेंशनर्स से अध्यक्ष हेतु नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने का आह्वान किया है।
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : पीएचसी डाबरी, पाढर एवं सीएचसी घोड़ाडोंगरी में जल्द होगी डॉक्टरों की नियुक्ति

Betul Today News : 31 दिसंबर को होंगे पेंशनर्स एसोसिएशन के चुनाव, अधिसूचना जारी
बैठक में जुलाई माह की वेतन वृद्धि हेतु एवं धारा 49 समाप्त करने सहित अन्य मांगों के निराकरण हेतु नयी सरकार से मांग करने का निर्णय लिया गया। सभी नव निर्वाचित विधायकों के माध्यम से अनुशंसा पत्र मुख्यमंत्री को प्रेषित किए जाएंगे। बैठक में हीरेन्द्र वैद्य सेवानिवृत्त लेखापाल एवं कैलाश मालवीय का स्वागत अभिनंदन किया गया। पेंशनर्स एसोसिएशन बैतूल द्वारा सम्भागीय सम्मेलन 5 जनवरी 2024 को करने का निर्णय लिया गया। शाम 4 बजे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बैतूल द्वारा आयोजित ग्राहक सेवा एवं जाग्रति कार्यक्रम में रामचरण साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सम्मिलित हुआ। श्री साहू ने बैंक की पेंशनर्स के प्रति सहयोग की भावना की सराहना की एवं बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
खबर ये भी हैं : Viral Hindi Jokes : साइकिल चला के पैर दुखे तो बाइक ली, बाइक चला के पीठ दुखी तो कार लाये….
|



