Betul Today News : कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग से मिले सूर्यवंशी ढोलेवार कुनबी समाज युवा संगठन के पदाधिकारी
Betul Today News: Officials of Suryavanshi Dholewar Kunbi Samaj Youth Organization met Cabinet Minister Vishwas Sarang.
युवा संगठन के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनहितैषी कार्यक्रमों से कराया अवगत

|
Betul Today News : (बैतूल)। सूर्यवंशी ढोलेवार कुनबी समाज युवा संगठन के जिला अध्यक्ष अजय गंगारे एवं राकेश कापसे ने विधानसभा नरेला क्षेत्र के विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग के निवास पहुंचकर उन्हें विधानसभा चुनाव में जीत की बधाई दी। इस अवसर पर दोनों युवा पदाधिकारी ने विश्वास सारंग से ढोलेवार कुनबी समाज संगठन द्वारा आगामी समय की कार्य योजना सहित बैतूल जिले में सूर्यवंशी ढोलेवार कुनबी समाज युवा संगठन के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनहितैषी कार्यक्रमों से अवगत कराया।
खबर ये भी हैं : Saas Bahu Jokes : सास – बहू, ये पड़ोसन शकुंतला बहुत झूठी है, उसकी बातों पर कभी भरोसा मत करना…
Betul Today News : कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग से मिले सूर्यवंशी ढोलेवार कुनबी समाज युवा संगठन के पदाधिकारी
कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने भी युवा संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने युवा पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वह समाज सेवा के कार्यों में ऐसे ही आगे बढ़ते रहे। अगर उन्हें कोई मदद की जरूरत पड़ती है तो वह समाज सेवा के कार्यों में हर संभव मदद करेंगे। युवा पदाधिकारियों ने बैतूल जिले में सूर्यवंशी ढोलेवार कुनबी समाज को भी संख्या बल के आधार पर आगामी समय में राजनीति के क्षेत्र में विशेष तवज्जो देने की बात कही।
खबर ये भी हैं : New Renault Duster : Creta और Seltos को टक्कर देने आ रही Renault Duster, इंजन में मिलेगी हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, जानें फीचर्स

युवा पदाधिकारियों ने बताया कि बैतूल जिले में सूर्यवंशी ढोलेवार कुनबी समाज का एक बड़ा तबका है इसके बावजूद राजनीति के मामले में समाज उपेक्षित ही होते आया है। ऐसे अनेक विषयों पर कैबिनेट मंत्री से गहन चर्चा की गई एवं विचार विमर्श किया गया। राकेश कापसे ने बताया कि जिला अध्यक्ष एवं सामज के द्वारा समाज के प्रति कार्य सराहनीय रहा है। समाज का कार्य केवल जन सेवा है। हमें खुशी है कि जरूरतमंदों की सेवा का मौका मिल रहा है। सारंग ने जिलाध्यक्ष की तारीफ की एवं आगे के कामों के लिए शुभकामनाएं दी।
खबर ये भी हैं : RBI MPC Meet : RBI ने 7% बढ़ाया विकास दर का अनुमान, अब इकोनॉमी को मिलेगी तेज रफ्तार
|



