RBI MPC Meet : RBI ने 7% बढ़ाया विकास दर का अनुमान, अब इकोनॉमी को मिलेगी तेज रफ्तार
RBI MPC Meet: RBI increased growth rate estimate by 7%, now economy will get faster pace

|
RBI MPC Meet : केंद्रीय बैंक ने दिसंबर पॉलिसी समीक्षा का एलान कर दिया है और बाजार के अनुमान के मुताबिक ही दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके साथ ही मौजूदा वित्त वर्ष के लिए जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ा दिया गया है। रिजर्व बैंक का अनुमान है कि मौजूदा वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था 7 फीसदी की रफ्तार से बढ़ सकती है। पहले ये अनुमान 6. 5 फीसदी का था। इससे पहले अर्थव्यवस्था में दूसरी तिमाही के दौरान अनुमान से तेज रफ्तार दर्ज हुई थी जिसके बाद बाजार को उम्मीद थी कि रिजर्व बैंक जीडीपी के अनुमानों में कुछ बदलाव कर सकता है।
खबर ये भी हैं : Tecno Spark Go : 7 हजार से कम दाम में खरीदे Tecno Spark स्मार्टफोन, 5000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे ढ़ेर सारे फीचर्स
ग्रोथ अनुमान के आंकड़े (RBI MPC Meet)
रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2024 के लिए जीडीपी अनुमान 6. 5 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया है। वहीं मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के लिए ग्रोथ अनुमान 6 फीसदी से बढ़ाकर 6. 5 फीसदी और चौथी तिमाही के लिए ग्रोथ का अनुमान 5. 7 फीसदी से बढ़ाकर 6 फीसदी कर दिया है। इसके अलावा केंद्रीय बैंक ने अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 6. 7 फीसदी, दूसरी तिमाही में 6. 5 फीसदी और तीसरी तिमाही में 6. 4 फीसदी की ग्रोथ का अनुमान जारी किया है।

क्या कहा रिजर्व बैंक गवर्नर ने (RBI MPC Meet)
रिजर्व बैंक के गवर्नर ने पॉलिसी के नतीजों की जानकारी देते हुए कहा है वित्त वर्ष 2024 के लिए जीडीपी ग्रोथ का अनुमान अनुमान 6. 5% से बढ़ाकर 7% कर दिया गया है। उनके मुताबिक अर्थव्यवस्था में कई सकारात्मक संकेत दिख रहे हैं। प्राइवेट कंजम्प्शन लगातार बेहतर हो रहा है, कोर महंगाई घटने के संकेत दिख रहे हैं, मैन्युफैक्चरिंग में कैपेसिटी यूटिलाइजेशन बढ़ा है। इसके साथ ही नवंबर में PMI बढ़ा और GST कलेक्शन भी बेहतर हुआ है जो कि अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक है।
खबर ये भी हैं : Business Idea : इस बार वेडिंग सीजन शुरू करें ये बिजनेस, कम लागत में होगी तगड़ी कमाई
वर्तमान में कितना है भारत का विकास दर? (RBI MPC Meet)
वर्तमान में भारत की जीडीपी सितंबर तिमाही में 7. 6 फीसदी है। जून में यह 7. 8 प्रतिशत पर थी। मार्च 2023 को समाप्त वित्तीय वर्ष 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था 7. 2 प्रतिशत थी। आपको बता दें कि केंद्रीय बैंक का अनुमान अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के पूर्वानुमानों से काफी अधिक है। आईएमएफ, विश्व बैंक, एडीबी और फिच को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी 6. 3 प्रतिशत बढ़ेगी, जबकि एसएंडपी को चालू वित्त वर्ष में 6. 4 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है।
रेपो रेट पांचवीं बार भी स्थिर (RBI MPC Meet)
आज एक बार फिर से आरबीआई की एमपीसी ने रेपो रेट को 6. 5 प्रतिशत पर स्थिर रखने का फैसला लिया। यह लगातार पांचवीं बार है जब रेपो रेट को अपरिवर्तित रखा गया है।
|



