Chhindwara News : बुनियादी साक्षरता एवं अंकज्ञान को लेकर मोहखेड़ में उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न
Chhindwara News: Orientation workshop on basic literacy and numeracy concluded in Mohkhed
मिशन अंकुर के लिए स्कूलों में होगा अंकुरण
गमले प्रदाय कर बीआरसी ने किया नवाचार

| WHATSAPP GROUP |
|
Chhindwara News : निपुण भारत कार्यक्रम अंतर्गत संपूर्ण देश में कक्षा एक,दो एवं तीन के विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है उक्त कार्यक्रम मध्यप्रदेश में मिशन अंकुर के नाम से समस्त शासकीय शालाओं में संचालित है जिला परियोजना समन्वयक जे.के. इडपाचे के द्वारा छिंदवाड़ा जिले में समय-समय पर विभिन्न विकासखंड की जिला स्तर पर समीक्षा आयोजित की जाती है।
मोहखेड़ विकासखंड में मिशन अंकुर के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान अंतर्गत कक्षा पहली एवं दूसरी पढ़ाने वाले शिक्षकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम रखा गया जिसके अंतर्गत जनपद पंचायत मोहखेड़ सभा कक्ष में जनशिक्षा केंद्र लिंगा, उमरानाला, सारंगबिहरी, सिल्लेवानी एवं मोहखेड़ के लगभग 110 शिक्षकों ने ,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सावरी में सावरी,कामठी के 55 तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लावाघोगरी में लावाघोघरी, हीरावाडी के 52 शिक्षको ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
खबर ये भी हैं : Crime News : शिलादेही सरपंच गणेश विश्वकर्मा ने फांसी लगाई, खेत पर पेड़ से झूलता मिला शव
Chhindwara News : बुनियादी साक्षरता एवं अंकज्ञान को लेकर मोहखेड़ में उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न
विकासखंड स्त्रोत समन्वयक संगीत जैन ने एफएलएन अंतर्गत वर्तमान में चल रही शैक्षणिक स्थिति एवं गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की तथा राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी समय- सारणी के अनुसार सप्ताह अनुरूप गतिविधि कराने,कक्षा 1,2 एवं 3 के विद्यार्थियों की अभ्यास पुस्तिका में छात्र द्वारा किए गए अभ्यास कार्य तथा शिक्षक द्वारा की गई नियमित जांच, हस्ताक्षर,दिनांक के साथ आवश्यक टिप्पणी अंकित करने तथा टीएलएम का सार्थक उपयोग कर अध्यापन कराने की बात कही।
उपस्थित शिक्षकों के बीच आकर्षक गतिविधि आयोजित कराकर तथा एफएलएन से संबंधित छोटे-छोटे प्रश्नों के माध्यम से त्वरित उत्तर देने वाले शिक्षकों को उनके विद्यालयों के लिए गमले प्रदाय कर एक नवाचार किया जिन विद्यालयों के शिक्षकों को गमले प्रदाय किये गए उनसे कहा गया कि वे अपने विद्यालय में मिशन अंकुर के संचालन के साथ-साथ एक पौधा लगाकर अपने कक्षा या प्रधान पाठक कक्ष में रखें जिससे कि यह आपको अपने द्वारा किए जाने वाले कार्यों के प्रति प्रेरित करता रहे।
खबर ये भी हैं : Chhindwara News : स्कूलों में जैन संस्कृति महिला मंडल द्वारा बांटे गए कपडे़ -1
Chhindwara News : बुनियादी साक्षरता एवं अंकज्ञान को लेकर मोहखेड़ में उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न
उपस्थित शिक्षकों ने नवागत बीआरसी संगीत जैन द्वारा किए गए नवाचार की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए बीएसी अरविंद भट्ट ने समस्त जन शिक्षकों से सतत मॉनिटरिंग करने एवं आवश्यक अकादमिक सहयोग प्रदान करने की बात कही। वहीं विकासखंड एफ एल एन प्रभारी बीएसी मनोज कोलारे ने एफएलएन की बारीकियां के संबंध में बातें सांझा की। उन्मुखीकरण कार्यक्रम में जन शिक्षक श्रीमती पुष्पा कराड़े,रामराव फरकारे,कैलाश डोंगरे बी.पी.जिल्लवेकर जगदीश धुर्वे,सुनील मर्सकोले, राजेश खरपूसे,शिवमन गौतम, जयदेव मालवीय तथा शिवलाल गाकरे,साक्षरता समन्वयक सुखदेव उइके एवं सन्तोष डोंगरे उपस्थित रहे।
बीआरसी द्वारा राजेंद्र शिवहरे सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला नवलगांव,सावित्री देशमुख,सहायक शिक्षक, सिल्लेवानी, सरोज पहाड़े प्राथमिक शिक्षक दरगुढाना, रामाधार वाईकर प्राथमिक शिक्षक पंचमढाना, कांता चेचकार सहायक शिक्षक नरसला, हेमंत कांजरीकर,प्राथमिक शिक्षक तिकाड़ी, नम्रता दीन प्राथमिक शिक्षक इंदिरा कालोनी खैरवाड़ा,नीति चौधरी प्राथमिक शिक्षक तिवड़ाकामथ व अन्य शिक्षको को गमले प्रदाय किए गए।
खबर ये भी हैं : Chhindwara News : बैठक में जिला बॉडी बिल्डिंग एवं मेनस फिजिक चैम्पियनशिप की रूपरेखा तैयार
| WHATSAPP GROUP |
|



