Betul News : ठगी से बचने स्वयं को जागरूक होना होगा -1
Betul News: One has to be self-aware to avoid fraud
आईटीसी कंप्यूटर सेंटर सदर में ग्राहक जागरण पर हुई कार्यशाला

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul News : (बैतूल)। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा शुक्रवार को आईटीसी कंप्यूटर सेंटर सदर में विद्यार्थियों के बीच ग्राहक जागरण हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत बैतूल के जिला अध्यक्ष श्रीपाद निर्गुणकर ने ग्राहक जागरण पखवाड़े के तहत विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा ग्राहक जागृत और सतर्क रहेंगे तभी ठगी से बच सकते है। ग्राहकों को हमें ही जागृत करना होगा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख दिनेश लिखितकर ने बताया कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत इस वर्ष अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। (Betul News)
खबर ये भी हैं : Mahindra Thar 5-Door : महिंद्रा थार 5-डोर में सनरूफ के साथ मिलेंगे कई नए फीचर्स

Betul News : ठगी से बचने स्वयं को जागरूक होना होगा
इस अवसर पर 15 दिसंबर 2023 से 12 जनवरी 2024 तक संपूर्ण देश में ग्राहक जागरण हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला अध्यक्ष श्रीपाद निर्गुणकर, सतीश पाल, एलआईसी अभिकर्ता एवं आईटीसी कंप्यूटर सेंटर के प्रमुख तथा ग्राहक पंचायत बैतूल के तहसील से संयोजक संजय चौहान भी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के तहसील संयोजक श्री चौहान ने छात्रों का मार्गदर्शन साईबर क्राइम ठगी एवं बचाव विषय पर मार्गदर्शन करते हुए बताया कि आज के इस आधुनिक युग में साइबर क्राइम के माध्यम से बहुत ही आसानी के साथ ठगी की जा रही है, जिससे हमें सर्तक एवं सजक रहना चाहिए। अगर हम सतर्क रहे तो ठगी का शिकार होने से बच सकते हैं। किसी भी प्रकार की ठगी होने पर ग्राहक को तत्काल संबंधित अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज करना चाहिए। कभी भी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार का ओटीपी पासवर्ड एवं इलेक्ट्रॉनिक लिंक का शेयर एवं उपयोग न करें। इस अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा प्रकाशित बहुआयामी पुस्तक ग्राहक जागृत पुस्तिका का वितरण सभी छात्र-छात्राओं को किया गया।
खबर ये भी हैं : Betul Crime News : टॉर्च की रोशनी में जुआ खेलते 14 जुआरी गिरफ्तार



