बैतूल

Betul Today News : संशोधित: जिला स्तरीय नि:शुल्क स्वास्थ्य 30 दिसंबर को लगेगा

Betul Today News: Revised: District level free health will be held on December 30

सदर रैन बसेरा अंबेडकर मंगल भवन में होगा आयोजन

Betul Today News : संशोधित: जिला स्तरीय नि:शुल्क स्वास्थ्य 30 दिसंबर को लगेगा

  WHATSAPP GROUP
Join Now


Betul Today News : (बैतूल)।
अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा दिल्ली, युवा साहू समाज सेवा संगठन बैतूल एवं ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं श्री ओम हॉस्पिटल भारत भारती जामठी के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं शल्य चिकित्सा सर्जरी शिविर का आयोजन साहू समाज के राष्ट्रीय गौरव दिवस समारोह के अवसर पर 30 दिसंबर दिन शनिवार को सदर रैन बसेरा अंबेडकर मंगल भवन में दोपहर 12 से 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

खबर ये भी हैं :  Betul Today News : स्वर्गीय श्री जी.डी. खंडेलवाल जी की 45वीं पुण्यतिथि के अवसर पर निःशुल्क रोग निदान शिविर का आयोजन

Betul Today News : संशोधित: जिला स्तरीय नि:शुल्क स्वास्थ्य 30 दिसंबर को लगेगा

आयोजन समिति के प्रहलाद साहू, गोपाल साहू ,अजय जीतपुरे ने बताया कि इसमें उच्च रक्तदाब, मोटापा, उच्च कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह,सीने में दर्द, चक्कर आना, ज्यादा पसीना आना ,किडनी की बीमारी ,पुराना लकवा, मोतियाबिंद, कांचबिंद, तिरछी नजर,आंख के पर्दे की बीमारी, हाइड्रोसील, हार्निया, ट्यूमर, आंखों की बीमारी, स्त्री रोग जैसे मासिक धर्म के रोग, श्वेत प्रदर,योनि मार्ग से अधिक मात्रा में खून जाना, रीढ़ की हड्डी में गैप, जोड़ों का दर्द, संधिवात, गठियावात, हड्डियों के रोग, बहरापन, टांसिल,नाक ,कान ,गले के रोग,जबड़ा न खुलना, मुंह में बार-बार छाले पडऩा, सभी प्रकार के मुंह के कैंसर, पंचकर्म एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर के साथ पाइल्स, फिशर, फिस्टुला ,पथरी सभी प्रकार की शौच संबंधी ,पाचन संबंधी सभी बीमारियों का इलाज नि:शुल्क होगा। पंजीयन के लिए शिविर प्रभारी देवेंद्र चौरे बैतूल 9399135686, प्रहलाद साहू मुलताई 9340104115, अजय जीतपुरे आठनेर 8770135925 एवं 9479571753, 7828011901, 7000647113 इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

खबर ये भी हैं :  Betul News : परामर्श दात्री समिति की बैठक नियमित करने कार्यालय प्रमुखों को किया जाएगा सूचित

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button