Betul Samachar : रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम के लिए संस्थाओं को किया सम्मानित
Betul Samachar: Organizations honored for blood donation awareness program
युवाओं को नूतन वर्ष में हर घर रक्तदाता बनाने का दिया लक्ष्य

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Samachar : (बैतूल)। मां शारदा सहायता समिति द्वारा रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत रक्तदान जागरूकता के लिए विभिन्न संस्थाओं में पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। समिति के शैलेन्द्र बिहारिया व प्रवीण परिहार ने बताया कि स्व.ओमप्रकाश सलूजा की स्मृति में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के समापन अवसर पर ओम आयुर्वेदिक शिक्षा परिषद जामठी में बच्चों ने पेंटिंग,रंगोली व स्लोगन से रक्तदान के महत्व को बताया। संस्था के सोनू पाल के हस्ते 17 बच्चों का सम्मान किया गया। (Betul Samachar)
खबर ये भी हैं : Betul News : शोक संवेदना व्यक्त करने स्व.महादेव के परिजनों के बीच पहुचे विधायक खण्डेलवाल

Betul Samachar : रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम के लिए संस्थाओं को किया सम्मानित
उन्होंने कहा कि ओम आयुर्वेदिक कालेज हमेशा जनहित के कार्यो में अपनी सहभागिता निभाता है। रक्तदान को लेकर हमेशा हम सब जगगरुकता कार्यक्रम में सहभागी बनेंगे। इस अवसर पर आरपीएस कोचिंग संस्थान के बच्चों को व संस्थान को रक्तदान हेतु सम्मानित किया गया। वहीं राजा भोज नर्सिंग कालेज, विज़न नर्सिंग कालेज, तपश्री स्कूल टिकारी को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शैलेन्द्र बिहारिया ने कहा कि नूतन वर्ष में हमारा लक्ष्य यह हो कि प्रत्येक युवा यह जागरूकता लाने का प्रयास करे कि हर घर रक्तदाता हो क्योंकि आज भी रक्तदान को लेकर कई परिवार परहेज करते है जिससे रक्तदाताओं की कमी बनी रहती है। (Betul Samachar)
खबर ये भी हैं : Betul Today News : श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए पहुंचेंगे



