Betul Accident News : दो बाइक की जबरदस्त टक्कर में बेटे की हुई मौत, पिता गंभीर रूप से घायल
Betul Accident News: Son dies, father seriously injured in massive collision between two bikes

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Accident News : बैतूल के कोलगांव के पास आज सुबह 11 के करीब दो बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना के बाद घायल को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
जानकारी के अनुसार दाना भुसुम(40) अपने पिता बुद्धू भुसुम(65) के साथ ग्राम चरसी से बैतूल की तरफ आ रहा था। तभी रास्ते में कोलगांव के पास रोड पर सामने से आ रही, बाइक से युवक की बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं बाइक सवार पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। (Betul Accident News)
खबर ये भी हैं : Betul Today News : माँ जयवंती छात्रवृत्ति विद्यार्थियों को वितरित की
Betul Accident News : दो बाइक की जबरदस्त टक्कर में बेटे की हुई मौत, पिता गंभीर रूप से घायल
घटना के बाद राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल 108 एंबुलेंस को दी जिसमें घायल बुद्धू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। वहीं मृतक का मौके पर बैतूल बाजार पुलिस द्वारा पंचनामा करने के बाद शव जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बैतूल बाजार पुलिस घटना की जांच कर रही है। (Betul Accident News)
खबर ये भी हैं : Betul News : ताप्ती मंदिर खेड़ी सावलीगढ़ में संपन्न हुआ 11 लाख गुरु मंत्र अनुष्ठान



