छिंदवाड़ा

Chhindwara News : भाजपा नगर युवा मोर्चा द्वारा “विकसित भारत एम्बेसडर“ अभियान की हुई शुरुआत

Chhindwara News: “Developed India Ambassador” campaign started by BJP Nagar Yuva Morcha.

Chhindwara News : भाजपा नगर युवा मोर्चा द्वारा “विकसित भारत एम्बेसडर“ अभियान की हुई शुरुआत

WHATSAPP GROUP
Join Now

Chhindwara News : छिंदवाड़ा प्रदेश युवा मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे विकसित भारत एम्बेसडर अभियान के तहत आज भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ युवाओं को नमो ऐप डाउनलोड कराकर विकसित भारत एम्बेसडर बनाया। भाजपा नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष बिट्टू विवेक मँडराह ने बताया भाजपा नगर युवा मोर्चा नमो ऐप के माध्यम से विकसित भारत का संकल्प पूरा करने का अभियान चलाएगी। इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता को हर दिन ज्यादा से ज्यादा लोगों को नमो ऐप से जोड़ना होगा, जो विकसित भारत एंबेसडर के नाम से पहचाने जाएंगे।

खबर ये भी हैं :  Chhindwara News : उम्मीदों को पूरा कर रही मोदी की गारंटी की गाड़ी-विवेक बंटी साहू

Chhindwara News : भाजपा नगर युवा मोर्चा द्वारा “विकसित भारत एम्बेसडर“ अभियान की हुई शुरुआत

सबसे ज्यादा लोगों को जोड़ने वाले टॉपर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात करने, फोन पर संवाद करने और पत्राचार करने का अवसर मिलेगा। पार्टी कार्यकर्ता विकसित भारत एंबेसडर, माइक्रो डोनेशन और सेल्फी विद लाभार्थी, सेल्फी विद फर्स्ट वोटर, सेल्फी विद किसान अभियान चलाया जाएगा।इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नगर युवा मोर्चा उपाध्यक्ष लकी पाल, समीर उइके, गोलू पाल, राम मोहन, वरिष्ठ नेता मुकेश धुर्वे, नमन कुशवाहा, अभिषेक सूर्यवंशी, रेखनपाल, राजेंद्र पाल, अभिषेक धुर्वे,अमन आम्रवंशी, राधेश्याम मँडराह, राजकुमार मन्नू परतेती,आकाश पाल, कबीर पाल उपस्थित रहे।

खबर ये भी हैं :  Chhindwara News : जन जागरण मंच द्वारा 9 से 12 जनवरी को विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button