छिंदवाड़ा

Chhindwara News : जल जीवन मिशन के अंतर्गत अधिकारियों की जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न

Chhindwara News: District level orientation workshop of officers under Jal Jeevan Mission concluded

मचागोरा ग्रामीण समूह जलप्रदाय योजना के सफल एवं शीघ्र क्रियान्वयन के लिए प्रोएक्टिव रहकर कार्य करें सभी अधिकारी- कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री पुष्प
Chhindwara News : जल जीवन मिशन के अंतर्गत अधिकारियों की जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न

WHATSAPP GROUP
Join Now

Chhindwara News : म.प्र.जल निगम मर्यादित परियोजना क्रियान्वयन ईकाई छिन्दवाड़ा के अन्तर्गत माचागोरा ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत 722 ग्रामों में से 216 ग्रामों में जल निगम का कार्य प्रगतिरत है। इन 216 ग्रामों में श्री सहयोगी फाउण्डेशन सहायक क्रियान्वयन एजेंसी द्वारा प्रचार-प्रसार एवं क्षमतावर्धन का कार्य किया जा रहा है। भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के सहयोग एवं समन्वय के लिए जिले के अधिकारियों की एक दिवसीय जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला गुरुवार को कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता समिति श्री मनोज पुष्प की अध्यक्षता में होटल जे.पी.इन छिंदवाड़ा में संपन्न हुई। (Chhindwara News)

खबर ये भी हैं : Chhindwara News : जिला पंचायत अध्यक्ष पहुंचे परासिया विधानसभा के ग्राम बाघबर्दिया, हनुमान मन्दिर में दी 10 लाख के सौंदर्यीकरण की सौगात

Chhindwara News : जल जीवन मिशन के अंतर्गत अधिकारियों की जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न

कार्यशाला में जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री संजय पुन्हार, जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य श्री विवेक साहू, जिला पंचायत के सीईओ श्री पार्थ जैसवाल, जिला पंचायत के सदस्यगण, सभी जनपद पंचायतों के सीईओ, विभिन्न ग्रामों के सरपंच, विभिन्न विभागों के अधिकारी, बैंकों के प्रबंधक, म.प्र. जल निगम परियोजना इकाई छिंदवाड़ा के महाप्रबंधक श्री सतीश गुप्ता, उप महाप्रबंधक श्री बसंत कुमार बेलवंशी, सीपी मैनेजर सुश्री सुशीला मरावी, राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित मोहखेड़ समूह जल प्रदाय परियोजना की जल सखी श्रीमती अनीता चौधरी सहित सहायक क्रियान्वयन एजेंसी श्री सहयोगी फाउण्डेशन के मार्गदर्शक श्री राजेश गुप्ता और उनकी पूरी टीम मौजूद थी। कार्यशाला का आयोजन श्री सहयोगी फाउण्डेशन के द्वारा किया गया था।

खबर ये भी हैं : Chhindwara News : भाजपा नगर युवा मोर्चा द्वारा “विकसित भारत एम्बेसडर“ अभियान की हुई शुरुआत

कार्यशाला का शुभारंभ कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री पुष्प व सीईओ जिला पंचायत श्री जैसवाल एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया । इस अवसर पर कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता समिति श्री पुष्प ने अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह शासन की अति महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके सफल क्रियान्वयन में सभी विभागों के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। हमें इस योजना के माध्यम से छिंदवाड़ा के लाखों नागरिकों की पानी की समस्या दूर कर हर घर जल पहुंचाने का अवसर मिला है। सभी अधिकारी प्रो-एक्टिव रहकर कार्य करें, तो यह प्रोजेक्ट गुणवत्ता के साथ और जल्दी पूरा होगा। उन्होंने इस कार्यशाला का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील सभी अधिकारियों से की।

खबर ये भी हैं : Chhindwara News : उम्मीदों को पूरा कर रही मोदी की गारंटी की गाड़ी-विवेक बंटी साहू

Chhindwara News : जल जीवन मिशन के अंतर्गत अधिकारियों की जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न

सीईओ जिला पंचायत श्री जैसवाल ने कहा कि योजना के सफल क्रियान्वयन के साथ ही आगे नियमित एवं सुचारू संचालन भी उतना ही महत्वपूर्ण है, इसीलिए सभी सीईओ जनपद पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग की पूरी टीम फील्ड में भ्रमण कर योजना के अंतर्गत हो रहे कार्य की गुणवत्ता लगातार देखते रहें। कोई भी टोला या बसाहट छूटी तो नहीं, यह जरूर देखें और संज्ञान में लाएं। योजना के आगे संचालन पर भी पूरा ध्यान दें और अभी से इस संबंध में लोगों को जागरूक करें।

जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री पुन्हार ने गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की ओर जल जीवन मिशन के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया और योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए शुभकामनाएं दीं। जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य श्री साहू ने कहा कि हर घर जल योजना के माध्यम से देश के लगभग 9 करोड़ लोगों को उनके घर पर ही स्वच्छ जल मिल रहा है। हमारे जिले के लाखों लोग भी इससे लाभान्वित होंगे। उन्होंने इस योजना के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण और शीघ्र कार्य पूर्ण होने के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं।

खबर ये भी हैं : Chhindwara News : जन जागरण मंच द्वारा 9 से 12 जनवरी को विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

लघु फिल्मों का प्रदर्शन- कार्यशाला में यूनिसेफ द्वारा तैयार म.प्र.जल निगम के गठन से लेकर उसके द्वारा किए जा रहे कार्यों पर आधारित फिल्म, पूरे भारत की सबसे सफल परियोजना मोहखेड़ समूह जल प्रदाय परियोजना के सफल क्रियान्वयन, माचागोरा ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना और अन्य जल प्रदाय योजना के सफल क्रियान्वयन में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की भूमिका, सामुदायिक सहभागिता, स्व-सहायता समूह की भूमिका और योजना का संचालन एवं रख-रखाव के संबंध में तैयार लघु फिल्मों का भी प्रदर्शन कर अधिकारियों का उन्मुखीकरण किया गया।

महाप्रबंधक जल जीवन मिशन परियोजना इकाई छिंदवाड़ा श्री गुप्ता द्वारा माचागोरा समूह जल प्रदाय योजना के तकनीकी पक्ष की जानकारी प्रस्तुत की गई और सीपी मैनेजर सुश्री सुशीला मरावी ने कार्यशाला के उद्देश्य, जल जीवन मिशन एवं म.प्र.जल निगम की परिकल्पना से अवगत कराया । साथ ही योजना की सफलता में सभी विभागों की एक-एक कर भूमिका बताई। श्री सहयोगी फाउंडेशन के मार्गदर्शक श्री राजेश गुप्ता द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यशाला में मंच संचालन श्री कृष्णकांत दीक्षित द्वारा किया गया।

खबर ये भी हैं : Chhindwara News : छिंदवाड़ा में पकड़ा उड़ीसा का ठग, ऑनलाइन फ्रॉड किया शिक्षक कॉलोनी से गिरफ्तार

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button