Bajaj Pulsar N150 & Pulsar N160 : New Bajaj Pulsar N160 और N150 हुई लॉन्च, इन खास फीचर्स से है लैस, जानें कीमत
Bajaj Pulsar N150 & Pulsar N160: New Bajaj Pulsar N160 and N150 launched, equipped with these special features, know the price

| WHATSAPP GROUP |
|
Bajaj Pulsar N150 & Pulsar N160 : भारतीय बाजार में बजाज ने अपनी पॉपुलर पल्सर के दो नए मॉडल N160 और N150 को लॉन्च कर दिया है। 2024 पल्सर N160 की एक्स-शोरूम कीमत 1,30,560 रुपए है। इसे तीन कलर ऑप्शन ब्लैक, रेड और ब्लू में खरीद पाएंगे। दूसरी तरफ, पल्सर N150 की एक्स-शोरूम कीमत 1,17,677 रुपए है। इसे ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे। इन बाइक्स की बुकिंग शुरू हो चुकी है लेकिन इनकी डिलीवरी आने वाले हफ्तों में शुरू होने वाली है। (Bajaj Pulsar N150 & Pulsar N160)
Bajaj Pulsar N160 और N150 अब डिजिटल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से लेस हो गई हैं, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है. इसपर कॉल, बैटरी लेवल, मोबाइल सिग्नल स्ट्रेंथ और मोबाइल नोटिफिकेशन अलर्ट जैसी जानकारियां मिलती है. स्विच क्यूब दिए बटन से आप कॉल उठा और काट भी सकते हैं।
खबर ये भी हैं : Tax Saving FD Interest : टैक्स सेविंग FD पर ये बैंक दे रहे सबसे ज्यादा ब्याज, देखें लिस्ट
डिजाइन (Bajaj Pulsar N150 & Pulsar N160)
बजाज पल्सर N160 के फीचर N250 के समान हैं, जिसमें LED DRLs, ट्विन-LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, गियर पोजिशन इंडिकेटर जैसी सुविधाएं हैं।
दूसरी तरफ, पल्सर N150 भी मौजूदा मॉडल के समान फीचर के साथ पेश की गई है। हालांकि, लेटेस्ट बाइक्स में इंस्ट्रूमेंट LCD क्लस्टर को ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के जरिए मोबाइल से जोड़कर कॉल, मैसेज अलर्ट, मोबाइल सिग्नल और बैटरी लेवल, गियर पोजीशन इंडिकेटर की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
खबर ये भी हैं : Hero Surge S32 EV : Hero ने बनाया कमाल का EV, पलक झपकते ही बन जाता है शानदार स्कूटर, 60km/h है स्पीड, जानें डिटेल्स
इतनी है दोनों बाइक्स की कीमत (Bajaj Pulsar N150 & Pulsar N160)
पल्सर N160 में 164.82cc, DTS-i इंजन दिया गया है, जो 15.8bhp की पावर और 14.65Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन एक लीटर पेट्रोल में लगभग 45 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है।
दूसरी ओर, पल्सर N150 में 149.68cc का इंजन मिलता है, जो 14.3bhp की पावर और 13.5Nm का टॉर्क जनरेता करता है।
2024 पल्सर N160 की शुरुआती कीमत 1.30 लाख रुपये है, जबकि N150 को 1.17 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) में खरीदा जा सकता है।
खबर ये भी हैं : Bajaj Chetak EV : Bajaj chetak के EV ने मचाई धूम, सिंगल चार्ज में चलता है 127 किलोमीटर, जानें जबरदस्त फीचर्स
जबरदस्त इंजन और हार्डवेयर (New Bajaj Pulsar N160)
इंजन – नया पल्सर N160 आपको ज़रूर पसंद आएगा। इस 2024 New Bajaj Pulsar N160 में 164.82cc का सिंगल-सिलेंडर, हवा और तेल से ठंडा होने वाला इंजन दौड़ता है, जो अब E20 पेट्रोल के साथ भी चल सकेगा। पावर की बात करें तो पहले की तरह ही 15.68bhp और 14.65Nm का टॉर्क मिलने की उम्मीद है। ये तूफानी इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है।
हार्डवेयर – नए पल्सर N160 में मज़बूत हार्डवेयर भी है। सामने टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे एक मोनोशॉक दिए गए हैं, जो रास्ते की धक्कों को आसानी से पार कर देंगे।
खबर ये भी हैं : Moto G24 Power : तगड़े फीचर्स और बेहतरीन कैमरा के साथ 30 जनवरी को लॉन्च होने जा रहा Moto G24 Power, जानें स्पेसिफिकेशस






