Hero Surge S32 EV : Hero ने बनाया कमाल का EV, पलक झपकते ही बन जाता है शानदार स्कूटर, 60km/h है स्पीड, जानें डिटेल्स
Hero Surge S32 EV: Hero has made an amazing EV, it becomes a great scooter in the blink of an eye, the speed is 60km/h, know the details

| WHATSAPP GROUP |
|
Hero Surge S32 EV : भारतीय बाजार में मौजूद दिग्गज टू व्हीलर मैन्युफैक्चरर हीरो ने, हाल ही में अपनी नई टू इन वन पेशकश के साथ सबको चौका दिया। जोकि टू और थ्री व्हीलर का एक कॉम्बिनेशन है। जिसे जरूरत पड़ने पर दोनों ही तरह से यूज किया जा सकता है। यह स्कूटर कुछ ही मिनटों में थ्री-व्हीलर से जुड़ सकता है और अलग भी हो सकता है। कंपनी इसे उन ग्राहकों के लिए पेश करने की योजना बना रही है जो सेल्फ-एम्प्लॉयड हैं और छोटे स्तर पर कार्गो या ट्रांसपोर्टेशन सर्विस में कदम रखना चाहते हैं। यह Surge S32 के नाम से मार्केट में उतारा गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में सभी डिटेल्स… (Hero Surge S32 EV)
खबर ये भी हैं : Bajaj Chetak EV : Bajaj chetak के EV ने मचाई धूम, सिंगल चार्ज में चलता है 127 किलोमीटर, जानें जबरदस्त फीचर्स
Surge S32 Electric Vehicle (Hero Surge S32 EV)
Surge S32 एक ऐसा अनोखा थ्रीव्हीलर है जो सिर्फ 3 मिनट में इलेक्ट्रिक स्कूटर में तब्दील हो जाता है। RPG Group के चेयरमैन हर्ष गाएंका ने इसका वीडियो भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। Hero Surge S32 को टू-इन-वन कन्वर्टीबल इलेक्ट्रिक व्हीकल कहा जा सकता है। यह एक इलेक्ट्रिक स्कूटर भी है और एक इलेक्ट्रिक 3W रिक्शा भी है। सिर्फ तीन मिनट में यह रिक्शा से स्कूटर में बदल सकता है।
खबर ये भी हैं : Moto G24 Power : तगड़े फीचर्स और बेहतरीन कैमरा के साथ 30 जनवरी को लॉन्च होने जा रहा Moto G24 Power, जानें स्पेसिफिकेशस
थ्री-व्हीलर से जुड़कर बन सकता है कार्गो वाहन (Hero Surge S32 EV)
यह इस इलेक्ट्रिक व्हीकल का SURGE32 सीरीज है, जिसमें वाहन दो अलग-अलग इलेक्ट्रिक व्हीकल यूनिट आपस में जुड़कर एक इलेक्ट्रिक व्हीकल बन जाते हैं। दरअसल, इस व्हीकल में एक कार्गो थ्री-व्हीलर के अंदर एक टू-व्हीलर अटैच हो सकता है। पहले ये एक थ्री-व्हीलर होता है जिसकी फ्रंट सीट पर 2 लोगों के बैठने की जगह होती है, लेकिन जब इसमें से स्कूटर बाहर आ जाता है, तब इसमें सिटिंग कैपेसिटी स्कूटर की सीट पर शिफ्ट हो जाती है। कंपनी के अनुसार थ्री-व्हीलर से टू-व्हीलर और टू-व्हीलर से थ्री-व्हीलर बनने में इसे केवल 3 मिनट का समय लगता है। कंपनी इस सीरीज में कुल 4 वैरिएंट S32 PV, S32 LD, S32 HD और S32 FB लॉन्च करेगी। हीरो वर्ल्ड 2024 में कंपनी ने S32 LD का प्रदर्शन किया है।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : 500 वर्षाे के इंतजार के बाद 22 जनवरी को होगी भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा-हेमंत खण्डेलवाल
500 Kg वजन ढोने की है क्षमता (Hero Surge S32 EV)
सर्ज S32 में थ्री-व्हीलर और टू-व्हीलर के लिए अलग-अलग बैटरी और मोटर मिलते हैं। इसके थ्री-व्हीलर कार्गो यूनिट में 10 Kw की पावर मिलती है। इसके लिए इसे 11 Kwh की बैटरी से जोड़ा गया है। इलेक्ट्रिक स्कूटर को थ्री-व्हीलर से जोड़ने के बाद इसे 50 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड पर चलाया जा सकता है। वहीं इसके इलेक्ट्रिक स्कूटर यूनिट की टॉप स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा है। टू-व्हीलर में 3. 5 Kwh की बैटरी लगाई गई है जिससे इसे 3 Kw की मैक्सिमम पावर मिलती है। इस थ्री-व्हीलर की लोड कैपेसिटी 500 किलोग्राम तक की है। (Hero Surge S32 EV)
खबर ये भी हैं : Oneplus 12 : OnePlus के दो धाकड़ फोन 23 जनवरी को होंगे लॉन्च, पावरफुल फीचर्स के साथ इतनी होगी कीमत!





