Betul News : लिपिक ने शिक्षक सामग्री वितरण कर मनाया जन्मदिन
Betul News: Clerk celebrated birthday by distributing teacher material

WHATSAPP GROUP |
|
Betul News : (बैतूल)। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बैतूल में सहायक लिपिक के पद पर पदस्थ ऋषि देशमुख द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला सदर अचलपुर नाका में अध्यनरत विद्यार्थियों को कापी, पेन पेन्सिल, ड्राईंग कापी एवं कलर पेन का वितरण कर जन्मदिन मनाया। शाउमावि भडूस में पदस्थ संजय धुर्वे ने बताया ऋषि देषमुख द्वारा प्रतिवर्ष विशेष अवसरों पर विकासखंड बैतूल के अंतर्गत आने वाली शालाओं में शिक्षण सामग्री के साथ-साथ टाई बेल्ट, स्वेटर, स्कूल बेग, शूज वितरित करते है।
खबर ये भी हैं : Betul News : शहर के ज्वलंत मुद्दों को लेकर आप नेता राकेश सिंह ने शुरु की क्रमिक भूख हड़ताल

इस पुनीत कार्य के लिए बीआरसी एनएल आठोले द्वारा दानदाता ऋिषी देशमुख की सराहना की गई। जनशिक्षा केन्द्र एमएलबी के जनशिक्षक नेमीचंद मालवी द्वारा अवगत कराया कि विगत सत्रों की तुलना में शिक्षकों के अथक प्रयास एवं नवाचारों से छात्रों के शैक्षणिक स्तर में परिवर्तन हुआ है। बीआरसी बैतूल के बीसी बिहारीलाल उईके, शामाशा सराड के शिक्षक धनवंत दरवाई ने छात्रों को परीक्षा में सफल होने के लिए मार्गदर्शन दिया। कार्यकम में संस्था की प्रधानपाठक श्रीमती रचना करोचे, श्रीमती सुमन धुर्वे एवं एसएमसी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार संजय धुर्वे शाउमावि भडूस द्वारा किया गया।
खबर ये भी हैं : Betul News : मेडिकल कॉलेज के लिए बैतूल विधायक ने कोसमी में भूमि चयनित की



