Betul Crime News : शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ किया दुराचार, बनाया अश्लील वीडियो रानीपुर थाना के खिलाफ छोटी धाराओं में प्रकरण दर्ज करने का आरोप पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत, कार्रवाई की मांग
Betul Crime News : Raped a girl by luring her for marriage, made obscene video Allegation of registering a case under minor sections against Ranipur police station Victim complains to Superintendent of Police, demands action
Betul/Ranipur News : क्षेत्र अंतर्गत एक युवती के साथ दुराचार कर अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। इस मामले की शिकायत पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से की है। पीड़ित युवती ने आरोप लगाया कि चिखली आमढाना निवासी सुनील पिता शिवराज उइके ने शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ लगातार दुराचार किया। इसके साथ ही सुनील द्वारा अश्लील वीडियो भी बनाया गया।
शिकायत आवेदन में पीड़िता ने बताया कि सुनील उइके उसे शादी का प्रलोभन देकर भगा ले गया था। सामाजिक रीतिरिवाज से शादी करने की बात कह कर सुनील उइके द्वारा लगातार अनैतिक संबंध बनाए गए। अश्लील वीडियो बनाया गया। जब युवती ने शादी की बात कहीं तो सुनील एवं उसके परिवार द्वारा मार मार कर हाथ तोड दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि रानीपुर थाना प्रभारी द्वारा इस मामले में धारा 294, 323, 506, 34, भा.द. वि. लगाकर सुनील उइके को बचाया जा रहा हैं। रानीपुर पुलिस पीड़िता की किसी प्रकार की सुनवाई नहीं कर रही हैं। पीड़िता ने सुनील उइके के खिलाफ़ धारा 376 एवं गंभीर चोट की धारा लगाकर दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग की है।



