ऑटोमोबाइल

Hero Mavrick 440 : नए लुक के साथ लॉन्च हुई Hero Mavrick 440, इस डेट तक प्री-बुकिंग करने पर मिलेगा ये खास ऑफर

Hero Mavrick 440: Hero Mavrick 440 launched with a new look, you will get this special offer on pre-booking till this date

Hero Mavrick 440 : नए लुक के साथ लॉन्च हुई Hero Mavrick 440, इस डेट तक प्री-बुकिंग करने पर मिलेगा ये खास ऑफर

WHATSAPP GROUP
Join Now

Hero Mavrick 440 : देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में जयपुर में हीरो वर्ल्ड इवेंट के दौरान अपनी सबसे पावरफुल बाइक Hero Mavrick 440 को पेश किया था। आज कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस बाइक को बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है। ये मोटरसाइकिल हीरो मोटोर्काप और हार्ले-डेविडसन द्वारा तैयार Harley X440 पर बेस्ड है। आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस बाइक की शुरुआती कीमत 1. 99 लाख रुपये तय की गई है, जो कि टॉप मॉडल के लिए 2. 24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

खबर ये भी हैं :  Royal Enfield Hunter 350 : सिर्फ 25 हजार में घर लाए Hunter 350, धांसू लुक के साथ मिलेंगे ये फिचर्स, जानें डिटेल्‍स

मिलते हैं ये फीचर्स (Hero Mavrick 440)

Mavrick 440 में रोडस्टर एर्गोनॉमिक्स, स्ट्रेट राइडिंग पोजिशन, बड़े सीट, पर्याप्त लेगरूम और एक ग्रैब-रेल दिया गया है। इस बाइक में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की भी सुविधा मिलती है, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और eSIM-आधारित कनेक्टिविटी के माध्यम से रियल टाइम जानकारियां मिलेंगी एडवांस टेलीमैटिक्स फीचर्स से लैस ये बाइक वास्तव में कनेक्टेड राइडिंग अनुभव प्रदान करती है।

खबर ये भी हैं :  Poco X6 5G : खुशखबरी! 64MP कैमरा वाले Poco X6 की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर मिल रहा 3 हजार का बंफर डिस्‍काउंट

Hero Mavrick 440 : नए लुक के साथ लॉन्च हुई Hero Mavrick 440, इस डेट तक प्री-बुकिंग करने पर मिलेगा ये खास ऑफर

कलर ऑप्शन (Hero Mavrick 440)

हीरो मैवरिक 440 तीन वेरिएंट के साथ कुल 5 आकर्षक रंग विकल्पों में उपलब्ध है। बेस वेरिएंट आर्कटिक व्हाइट में, मिड वेरिएंट सेलेस्टियल ब्लू और फियरलेस रेड में और टॉप वेरिएंट फैंटम ब्लैक और एनिग्मा ब्लैक में आता है।

खबर ये भी हैं :  Tata Tigor & Tiago iCNG AMT : Tata ने लॉन्च किया Tiago और Tigor CNG का ऑटोमेटिक (AMT) वेरिएंट, जानें कीमत और खासियत

डिजाइन (Hero Mavrick 440)

डिजाइन की बात करें, तो Mavric 440 नियो-रेट्रो एलीमेंट के साथ एक मस्कुलर फ्यूल टैंक वाली रोडस्टर है। Hero MotoCorp फ्यूल टैंक, श्राउड और यहां तक कि फेंडर के लिए भी धातु का उपयोग कर रहा है। मोटरसाइकिल पर लाइटिंड ड्यूटी के लिए एलईडी का इस्तेमाल किया गया है। Mavric 440 में हीरो ने एक डिजिटल स्पीडोमीटर पेश किया है, जो नेगेटिव डिस्प्ले का उपयोग करता है और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है।

खबर ये भी हैं :  OnePlus Nord CE 3 : OnePlus के तगड़े 5G फोन पर धाकड़ डील, 5000 रुपए सस्ते में मिल रहा खरीदने का मौका

Hero Mavrick 440 : नए लुक के साथ लॉन्च हुई Hero Mavrick 440, इस डेट तक प्री-बुकिंग करने पर मिलेगा ये खास ऑफर

इंजन (Hero Mavrick 440)

Mavric 440 में वही इंजन है जो HD X440 को दिया गया था। ये इंजन 6,000 आरपीएम पर 27 बीएचपी की अधिकतम पावर और 4,000 आरपीएम पर 36 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट देता है, जो कि X440 से 2 एनएम कम है। ऑन ड्यूटी गियरबॉक्स एक 6-स्पीड यूनिट है, जिसमें स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच मिलता है। हीरो मोटोकॉर्प के अनुसार, मावरिक 440 उनके द्वारा बनाई गई सबसे प्रीमियम मोटरसाइकिल है। हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री निरंजन गुप्ता ने कहा कि हमारी प्रीमियम यात्रा अब उन ग्राहकों के लिए बुकिंग के साथ पूरी तरह से जारी है जो मावरिक 440 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

खबर ये भी हैं :  Kia Seltos : नई SUV लोगो को बना रही अपना दीवाना, हर घंटे 20 यूनिट हो रहीं बुक, जबरदस्त फीचर्स है लैस

Hero Mavrick 440 : नए लुक के साथ लॉन्च हुई Hero Mavrick 440, इस डेट तक प्री-बुकिंग करने पर मिलेगा ये खास ऑफर

ऑफर और बुकिंग डिटेल (Hero Mavrick 440)

जो ग्राहक रुचि रखते हैं वे मोटरसाइकिल की प्री-बुकिंग कर सकते हैं और इसकी डिलीवरी अप्रैल से शुरू होगी। इसके साथ ही कंपनी ने Welcome to Mavrick Club Offer भी पेश किया है। 15 मार्च से पहले Mavric 440 बुक करने वाले ग्राहकों को 10 हजार रुपये मूल्य की एसेसरीज और मर्चेंडाइज की एक कस्टमाइज्ड किट मिलेगी।

खबर ये भी हैं :  HP Spectra x360 : HP लेकर आया AI फीचर्स वाले Laptop, 2 स्क्रीन साइज में है उपलब्ध, जानें कीमत

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button