Kia Seltos : नई SUV लोगो को बना रही अपना दीवाना, हर घंटे 20 यूनिट हो रहीं बुक, जबरदस्त फीचर्स है लैस
Kia Seltos : New SUV is making people crazy, 20 units are being booked every hour, equipped with amazing features

| WHATSAPP GROUP |
|
Kia Seltos : देश की दिग्गज कार मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी किआ मोटर्स ने भारत में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने बीते साल जुलाई में अपनी बेस्ट सेलिंग कार Seltos के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च किया था। तब से लेकर अब तक कंपनी की इस कार को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल चुका है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस कार की कुल बुकिंग अबतक 1 लाख के आंकड़ें को पार कर चुकी है। खास बात ये है कि इस आंकड़े तक पहुंचने में इसे 7 महीने का वक्त लगा। यानी हर महीने इसकी 14,285 यूनिट, हर दिन 476 यूनिट और हर घंटे करीब 20 यूनिट (19.83 यूनिट) बुक हुईं। सेल्टोस फेसलिफ्ट का ऑटोमैटिक वैरिएंट ग्राहकों को ज्यादा पसंद आ रहा है। कंपनी के मुताबिक, कुल बुकिंग में 50% हिस्सेदार AMT की है। वहीं, 40% ग्राहकों को ADAS वैरिएंट पसंद आया है। (Kia Seltos)
खबर ये भी हैं : boAt Airdopes 91 : boAt ने लॉन्च किए 45 घंटे तक चलने वाले सस्ते ईयरबड्स, BEAST मोड़ और ENx टेक्नोलॉजी से है लैस, ये रही कीमत
कंपनी ने SUV से हटाया ये फीचर (Kia Seltos)
किआ सेल्टोस HTX और उससे ऊपर के ट्रिम्स की सभी चारों विंडो के लिए वन-टच अप और डाउन फंक्शन मिलता है। अब इस फीचर को कंपनी ने ने हटा दिया है। HTX के सभी ट्रिम वैरिएंट में सभी चार विंडो के लिए यह वन-टच अप और डाउन फंक्शन था, अब यह फंक्शन केवल ड्राइवर की विंडो के लिए मिलता है। केवल टॉप-स्पेक एक्स-लाइन ट्रिम सभी चार विंडो के लिए वन-टच अप और डाउन फंक्शन को बरकरार रखता है। किआ सेल्टोस के साथ कीमतों में कटौती का यही कारण हो सकता है। (Kia Seltos)
खबर ये भी हैं : Infinix Smart 8 : 8GB रैम और 50MP कैमरे के साथ आ रहा धांसू Smart 8 फोन, कीमत होगी 8 हजार से भी कम
फीचर्स (Kia Seltos)
नई किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट के फीचर्स की बात करें तो इसमें बड़ी ग्रिल, नए LED DRLs, फॉगलाइट हाउसिंग के साथ नए डिजाइन का बंपर और नए मिक्स्ड मेटल व्हील दिए हैं। कार के केबिन में एम्बिएंट लाइटिंग, बोस स्पीकर, स्टीयरिंग व्हील-माउंटेड कंट्रोल, 6 एयरबैग, पैनोरमिक सनरूफ और लेदर अपहोल्स्ट्री के साथ वेन्टीलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। साथ ही, कार में ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, क्रूज कंट्रोल, इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट और ADAS लेवल 2 तकनीक जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। (Kia Seltos)
खबर ये भी हैं : Mercedes Benz EQG EV : भारत में जल्द लॉन्च होगी EQG इलेक्ट्रिक SUV, सिंगल चार्ज में देगी 1000 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज, जानें कीमत
इंजन (Kia Seltos)
कंपनी की ये कार 2 पावरट्रेन के साथ आती है। कंपनी ने इस कार में 1.5 लीटर का पेट्रोल और टर्बो डीजल इंजन दिया है। 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन 115hp की मैक्सिमम पावर और 144nM का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा कार में 1.5 लीटर का टर्बो डीजल इंजन 116hp की मैक्सिमम पावर और 250 nM का टॉर्क जनरेट करता है। कार में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। जबकि डीजल इंजन में 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। सेल्टोस फेसलिफ्ट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.9 लाख रुपए से शुरू होती है। वहीं, इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 20.3 लाख रुपए है। (Kia Seltos)
खबर ये भी हैं : Tata Curvv SUV : Tata ने पेश किया शानदार SUV, 1.5 लीटर डीजल के साथ मिलेंगे कई फीचर्स






