Betul Crime News : 6 लाख की चोरी का अब तक नहीं लगा सुराग
Betul Crime News: No clue yet found in theft of Rs 6 lakh

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Crime News : (बैतूल)। विगत 15 फरवरी को कोसमी क्षेत्र में एक सुने मकान में चोरी हो गई थी। इस मामले की शिकायत पीड़ित द्वारा कोतवाली थाने में की गई है। शिकायतकर्ता आकाश दहाट ने बताया कि चोरी की घटना में मकान में रखें 6 लाख 50 हजार पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। उन्होंने बताया कि वह कोसमी में रविंद्र पंडाग्रे के मकान में किराए से रहते हैं। 15 फरवरी के दिन वे किसी काम से गए हुए थे।
खबर ये भी हैं : Betul Crime News : युवक के मर्डर का बड़ा खुलासा, पीटकर की थी हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार
Betul Crime News : 6 लाख की चोरी का अब तक नहीं लगा सुराग
जरूरी काम के लिए उन्होंने घर में नगद लगभग 6 लाख 50 हजार रखे थे। उनकी गैर मौजूदगी में जब खाना बनाने वाली बाई घर पर आई तब उन्हें पता चला कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और अंदर के दरवाजे भी खुले हैं। उसके बाद उन्होंने घर जाकर देखा तो कमरे का सामान अस्त -व्यस्त था। रुपयों के बैग का भी ताला टूटा हुआ था। उसमें के सारे रुपए गायब थे। उन्होंने पुलिस से शीघ्र कार्यवाही कर चोरी का खुलासा करने की मांग की है।
खबर ये भी हैं : Betul News : पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर भारत यात्रा पर निकले रॉबिन



