Betul News : नीलगढ़ एवं डगडगा को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग
Betul News: Demand to declare Nilgarh and Dagdaga as revenue villages
घोड़ाडोंगरी विधायक ने राजस्व मंत्री को प्रेषित किया पत्र

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul News : (बैतूल)। घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम शक्तिगढ़ के ग्राम नीलगढ़ एवं डगडगा को राजस्व ग्राम घोषित कर भू-अधिकार पत्र प्रदाय करने की मांग को लेकर घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके ने राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा को पत्र प्रेषित किया है। पत्र में उन्होंने उल्लेख किया कि विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत चोपना ग्राम पंचायत शक्तिगढ़ के ग्राम नीलगढ़ एवं डगडगा तह. घोड़ाडोंगरी जिला बैतूल के कोरकू, आदिवासी ग्रामीण कई वर्षों से निवासरत है। (Betul News)
खबर ये भी हैं : Betul Today News : अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई ने मनाया साहित्य का वसंत उत्सव

Betul News : नीलगढ़ एवं डगडगा को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग
ये बरसाती फसले कोदो, कुटकी, तिल्ली, तुअर मक्का आदि की खेती कर अपना जीवन-यापन कर रहे है। इनके द्वारा अपनी भूमि के लिये भू-अधिकार पत्र प्रदाय करने एवं ग्राम नीलगढ़ एवं डगडगा को राजस्व ग्राम घोषित करने हेतु निवेदन किया गया है। विधायक ने राजस्व मंत्री से आग्रह किया कि गरीब आदिवासी कोरकू समाज के हित के लिये ग्राम पंचायत शक्तिगढ़ के ग्राम नीलगढ़ एवं डगडगा को राजस्व ग्राम घोषित कर इन्हें भू-अधिकार पत्र (पट्टा) प्रदाय किया जाए। (Betul News)
खबर ये भी हैं : Betul Crime News : 6 लाख की चोरी का अब तक नहीं लगा सुराग



