Illegal Encroachment Betul: भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ फोटो लगाओ, सरकारी जमीन दबाओ
Illegal Encroachment Betul: Put a photo with the BJP district president and grab government land
Illegal Encroachment Betul: जिले में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बैतूल के चर्चित ठेकेदार और स्वयंभू भाजपा नेता रजनीश आर्य पर वर्षों से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने के गंभीर आरोप लगे हैं। जानकारी के मुताबिक, कोरोना काल के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर स्टोर करने के लिए अस्थायी अनुमति दी गई थी, लेकिन उस स्थान पर आज तक स्थायी अतिक्रमण बना हुआ है।

Illegal Encroachment Betul: सार्वजनिक मार्ग में बाधा, यातायात प्रभावित
रजनीश आर्य द्वारा संचालित मां शारदा ट्रैवल्स और वेदांश ट्रेवल्स की बसें इसी अतिक्रमित भूमि पर खड़ी की जाती हैं। इससे सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार स्थानीय पत्रकारों ने इस मामले को उजागर किया, मगर प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
Illegal Encroachment Betul: प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
अधिकारियों को कई बार शिकायतें मिलने के बावजूद कार्रवाई न होने से प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। जनता में यह चर्चा जोरों पर है कि आखिर किसके दबाव में अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।

Illegal Encroachment Betul: राजनीतिक संबंधों के चलते कार्रवाई में अड़चन?
सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार से रजनीश आर्य के अच्छे संबंध बताए जा रहे हैं। आर्य ने पवार के अध्यक्ष बनने पर विभिन्न अखबारों में बड़े-बड़े विज्ञापन देकर शुभकामनाएं दी थीं, जिससे उनके राजनीतिक संरक्षण की अटकलें तेज हो गई हैं।

____________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“



