बैतूल

Aathner News : आठनेर में हुआ जादू गायब हो गई पोकलेन

Aathner News : Poklen disappeared in the magic in Aathner

Aathner News : आठनेर में अवैध तरीके से कुआं खुदाई के दौरान अधिकारियों ने ऐसा जादू दिखाया कि अवैध खुदाई के दौरान पकड़ी गई पोकलेन अब गायब है ना तो यह थाने में दिखाई दे रही है और ना ही थानेदार को इस बात की कोई खबर है।

Athner News: अधिकारियों के लिए सर दर्द

तहसीलदार कहती है पोकलेन थाने में होगी!थानेदार कहती हैं अगर तहसील वालों ने कोई रिसिप्ट ली हो तो बताएं!कुल मिलाकर दो विभागों की कार्यवाही के बाद पोकलेन को ढूंढना अधिकारियों के लिए सर दर्द हो सकता है।

Athner News

Athner News: थाने में हुई थी जमा

वही इस पूरी प्रक्रिया के बाद चर्चाओं का यह बाजार गर्म है कि पूरे मामले में लेनदेन तगड़ा हुआ है। बाकायदा प्रेस नोट जारी कर जिस मशीन को जप्त करना बताया गया वह पोकलेन कहां गई इसका जवाब ना तहसीलदार के पास है ना थानेदार के पास 25 मार्च को प्रकाशित खबरों की माने तो पोकलेन और ट्रैक्टर जब्ती की सामग्री थाने में जमा कर दी गई थी।

Athner News

Athner News: थानेदार ने किया साफ इनकार

पोकलेन कहां है के सवाल पर आठनेर थानेदार कहती है कि ना तो उन्होंने ऐसी कोई सुपुर्दगी ली और ना ही उन्हें इस बारे में कोई जानकारी है जिन लोगों ने प्रेस नोट जारी किया है वही बता सकते हैं कि पोकलेन कहां है पूरी कार्यवाही में जप्ती को लेकर थानेदार साफ इनकार करते हुए पोकलेन के मामले से अपना पीछा छुड़ाती सुनाई देती है।

Athner News

Athner News: तहसीलदार ने भी तरीके से नहीं किया

जिस तरह से पूरी कार्रवाही हुई है उसके बाद पोकलेन के विषय में जब तहसीलदार से सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा कि यह पुलिस को पता होगा आपने तो वीडियो और फोटो देखें होंगे अब वह भी पोकलेन के बारे में कुछ पता न होने की बात दोहरा रही है। ऐसे में बड़ा सवाल है की पोकलेन कहां गई।

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button