बैतूल

Liquor Mafia Betul: रंजीत के हिसाब से रेट तय, तथाकथित लिकर किंग की जेब कतरों टाइप हरकत

Liquor Mafia Betul: Rates are fixed according to Ranjit, Pickpocket type act of the so called liquor king

Liquor Mafia Betul: मोहन राज में मदिरा माफिया के मनमाफिक शराब दुकानें संचालित हो रही हैं। तथाकथित लिकर किंग रंजीत के हिसाब से देशी और विदेशी मदिरा के रेट सेट हो गए हैं जो अधिकतम खुदरा मूल्य से अधिक बताए जाते हैं। आबकारी अधिकारियों को कंपोजिट दुकान की पड़ताल करने की फुर्सत भी नहीं है। जिसके चलते मुख्यालय की अधिकतम दुकानों पर रेट लिस्ट भी नदारद रहती है, जिसके बाद लिकर किंग की हर पौवे और अद्धी सहित बोतल पर अधिक रकम वसूलने वाले को जेब काटने वाला तक बताया जाता है।

वहीं गंज क्षेत्र में आंगनबाड़ी के बगल में संचालित दुकान पर तो ठेकेदार की दबंगई का यह आलम है कि दुकान के पीछे बाकायदा प्रकाश और पानी की व्यवस्था की गई है। इस जगह पर पीने वालों को पिछले हफ्ते पुलिस के कोप का भाजन भी बनना पड़ा था। वहीं पुलिस के कोप की सीमा कुछ दिन के बाद ठंडी पड़ गई, अब आगनबाड़ी के बाजू में मदिरा प्रेमी सुबह से शाम तक बाकायदा मदिरा का आनंद लेते दिखाई दे जाते हैं। कमाल यह है कि एक कार्यवाही के बाद पुलिस ने भी इस तरफ नजरें इनायत करने की जुर्रत नहीं दिखाई है।

Liquor Mafia Betul

 

Liquor Mafia Betul: जहां पुलिस ने पीटा वहीं पिला रहा ठेकेदार

कुछ दिन पहले गंज शराब दुकान के पीछे शराब पी रहे लोगों को पुलिस ने पीटा था अब उस जगह पर फिर से महफिल सजने लगी है। सुरा प्रेमियों की मानें तो बाकायदा पानी और चखने के लिए यहां ठेकेदार के साथ जुगलबंदी कर दुकान संचालित की जा रही है और प्रकाश की व्यवस्था पूरे मैदान में बना दी गई है जिससे सुरा प्रेमियों को भटकना ना पड़े। पुलिस की कार्रवाई बताती है कि यहां शराब पिलाना कानून का उल्लंघन है, बावजूद ठेकेदार कानून को ठेंगा दिखाते हुए अपनी दुकानदारी और अघोषित आहते की रकम भी वसूल रहे हैं।

Liquor Mafia Betul

Liquor Mafia Betul: किराए के गुण्डों का पता, किसे पता

पिछले दिनों बैतूल बाजार स्थित शराब दुकान पर अधिक मूल्य को लेकर ग्राहक और ठेकेदार के कर्मचारियों के बीच मारपीट हो चुकी है, जिसके बाद ठेकेदार पर कर्मचारियों के नाम पर गुण्डों की नियुक्ति को लेकर आरोप भी लगे थे, ऐसे में सवाल यह है कि बैतूल बाजार की दुकान पर कर्मचारियों ने जिस तरह से गुण्डों वाली हरकत की थी उनका पता क्या पुलिस के पास है और नहीं है तो इनका पता किसको पता है यह बड़ा सवाल है।

Liquor Mafia Betul: आबकारी अधिकारी की किराएनामे को लेकर 31 मार्च के दिन भी विवादित हुए थे, जब कोठीबाजार स्थित एक शराब दुकान से बगैर किरायानामा बने शराब बेची जा रही थी तब आनन फानन में आबकारी ने भूमि स्वामी से लिखित में शराब न बेचने का कागज लिया था इस पर भी सूत्र मोहर लगा रहे हैं।

Liquor Mafia Betul

Liquor Mafia Betul: कागजों पर बंद हकीकत में चालू अहाते

शासन ने भले ही आहतों को बंद कर दिया हो, लेकिन जिस तरह से ठेकेदारों को छूट दी गई है तो उन्होंने शराब दुकान के आस-पास होटल और ढाबों की शक्ल में अवैध अहाते खोल लिए हैं, इन स्थानों पर शराब छोडक़र पिलाने की उत्तम व्यवस्था की जाती है। इसके एवज में ग्राहकों से बड़ी रकम वसूली जाती है। वहीं तथाकथित लिकर किंग ने ढाबा संचालकों की भी एक बैठक लेकर शराब बेचने पर रोक लगाकर बैठकर पिलाने की व्यवस्था को पुख्ता करने का प्लान पिछले दिनों साझा किया है। वहीं जिन लोगों ने शराब दुकान के आस-पास चखना और खार मंजन की जो दुकानें लगाई हैं, उनसे भी ठेकेदार ने मोटी रकम लेकर व्यवस्था उपलब्ध कराई है।

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button