Media Role in Child Protection: पीडि़त बच्चों की आवाज बनकर न्याय दिलाने में मदद करें मीडिया
Media Role in Child Protection: Media should help in getting justice by becoming the voice of the victimized children
Media Role in Child Protection: रिपोर्टिंग करते समय अथवा खबर बनाने के दौरान पत्रकारों और मीडिया को अपराध पीडि़त बच्चों की आवाज को प्राथमिकता के साथ सुनना चाहिए। उन्हें अपनी बात कहने के लिए मंच प्रदान करना चाहिए जो कि मीडिया बेहतर तरीके से दे सकता है। मीडिया का मिशन बच्चों के सर्वोत्तम हित को साकार करने के लिए होना चाहिए।

Media Role in Child Protection: मीडिया की भूमिका
उक्त उद्बोधन पीएमश्री जयवंती हाक्सर महाविद्यालय के विवेकानंद सभागृह में राष्ट्रीय जनसहयोग एवं महिला विकास मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा आयोजित वात्सल मिशन के तहत बच्चों के खिलाफ अपराधों से संबंधित मुद्दों को उजागर करने में मीडिया की भूमिका, क्या करें और क्या ना करें? विषय पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण सत्र में को संबोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेन संजय शुक्ला ने दिया।
Media Role in Child Protection: इनकी विशेष उपस्थिति
इस अवसर पर जनसहयोग दिल्ली से आई सुश्री अभिलाषा मिश्रा, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अभिषेक जैन, सदस्य, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य, विभागों के अधिकारी-कर्मचारी सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी गौतम अधिकारी, बाल संरक्षण अधिकारी विनोद इवने सहित अन्य उपस्थित थे।

Media Role in Child Protection: अपराध पीडि़त बच्चे को ना करें कलंकित
प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए श्री शुक्ला ने कहा कि अपराध से पीडि़त बच्चा पहले से ही डरा-सहमा हुआ होता है। उसे सिर्फ एक आंकड़ा ना समझे बल्कि उसके प्रति पूरी संवेदनशीलता मीडिया को दिखानी चाहिए। मीडिया के ऐसे करने से जहां अपराध से पीडि़त को सहानुभूति प्राप्त होती है वहीं उसे यह एहसास भी होता है कि समाज उसके साथ खड़ा हुआ है। खबर बनाते समय मीडिया को गैर संवेदनशील भाषा, भ्रामक शीर्षक और सनसनीखेज शब्दों से बचना चाहिए।
- यह भी पढ़ें : Betul Corruption : यथार्थ योद्धा की खबर का असर
Media Role in Child Protection: सर्वोत्तम हित को दे प्राथमिकता
मीडिया को समाज में अपराधों को उजागर करने के साथ ही बच्चों के सर्वोत्तम हित को प्राथमिकता देना चाहिए। इसके साथ ही अपराध से पीडि़त बच्चे को न्याय दिलाने में हर संभव मदद भी करना चाहिए। विशेषकर अपराध से पीडि़त बच्चे की खबर बनाते समय उसका नाम, पिता का नाम, पता एवं फोटो का उपयोग नहीं करना चाहिए। कुल मिलाकर जितना हो सके बच्चे की पहचान को उजागर करने से बचना चाहिए।

Media Role in Child Protection: समाज को अपराध से बचाता है मीडिया
मीडिया के बिना समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। आज जरा-जरा सी परेशानियां आने पर सबसे पहले मीडिया को याद किया जाता है। मीडिया ही अपराधियों को उजागर कर समाज को अपराध से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ताकि समाज अपराधों से बच सके। इसके अलावा मीडिया अपराधों के समाज को बचाने के लिए समय-समय पर अपनी खबरों के माध्यम से जागरूक करने का कार्य भी लगातार करता आ रहा है।
____________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करे“



