बैतूलराजनीती

Neetu Parmar Bjp Return: नहीं रास आई कांग्रेस की नीति, मुलताई में फिर चली भाजपा की रीति

Neetu Parmar Returns to BJP: Congress's policies were not acceptable, BJP's tactics were followed again in Multai

Neetu Parmar Bjp Return: मुलताई नगरपालिका अध्यक्ष नीतू प्रहलाद सिंह परमार ने कांग्रेस समर्थित खेमा छोड़कर पुनः भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस बड़े सियासी उलटफेर ने मुलताई की राजनीति में हलचल मचा दी है और कांग्रेस के संगठन पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

Neetu Parmar Bjp Return

गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार और जिला मंत्री श्रीमती वर्षा गढ़ेकर की मौजूदगी में नीतू परमार और उनके पति प्रहलाद सिंह परमार ने विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मुलताई नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू भी मौजूद रहे। शीर्ष नेतृत्व ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर मिठाई खिलाई और उनका स्वागत किया।

Neetu Parmar Bjp Return: क्या महिलाओं को रास नहीं आ रही कांग्रेस?

इस दलबदल के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में यह सवाल तेजी से गूंज रहा है कि क्या महिलाओं को कांग्रेस की रीति-नीति रास नहीं आ रही है? मुलताई नगरपालिका में कांग्रेस ने जिस महिला चेहरे को अपना पूरा समर्थन देकर अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचाया, वे ही अब कांग्रेस का हाथ झटक कर वापस भाजपा में चली गई हैं।

नीतू परमार ने भाजपा में आते ही दो टूक शब्दों में कहा कि उनका परिवार वर्षों से भाजपा से ही जुड़ा है और वे केवल “किसी कारणवश” दूसरे पाले में गई थीं। इस बयान ने कांग्रेस की रणनीति की पोल खोल दी है कि वह अपनी विचारधारा से स्थानीय महिला नेताओं को प्रभावित करने और उन्हें अपने साथ रोक कर रखने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।

Neetu Parmar Bjp Return

Neetu Parmar Bjp Return: जो ‘बबला शुक्ला’ नहीं कर पाए, वो ‘सुधाकर पवार’ ने कर दिखाया

इस पूरे घटनाक्रम को मुलताई भाजपा की बड़ी सांगठनिक जीत माना जा रहा है। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य (बबला) शुक्ला के कार्यकाल के दौरान जो बिखराव और खींचतान शुरू हुई थी, जिसे वह रोक नहीं पाए थे; उसे वर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ने अपनी राजनैतिक सूझबूझ से पूरी तरह संभाल लिया। पवार ने शीर्ष नेतृत्व के साथ मिलकर एक मजबूत बिसात बिछाई और वह कर दिखाया जो पहले नामुमकिन लग रहा था। इस मास्टरस्ट्रोक ने साबित कर दिया है कि स्थानीय स्तर पर सुधाकर पवार का सांगठनिक कौशल कितना मजबूत है।

Neetu Parmar Bjp Return: मुलताई भाजपा के सारे आपसी विवाद और आशंकाएं खत्म

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी की रीति-नीति और विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं। नीतू परमार की इस घर वापसी के साथ ही मुलताई भाजपा के भीतर लंबे समय से चल रही गुटबाजी, आपसी विवाद और तमाम राजनैतिक आशंकाओं पर अब पूरी तरह से विराम लग गया है। भाजपा जिला मंत्री वर्षा गढ़ेकर ने भी इस वापसी का स्वागत करते हुए कहा कि अब वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में सब मिलकर क्षेत्र के विकास और संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे।

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button