Uncategorized

Betul Sub Registrar Office Scam Part 4: दलालों के पुराने सिंडिकेट को मिला नया सहारा, रजिस्ट्री ऑफिस की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त

Betul Sub Registrar Office Scam Part 4: Old syndicate of brokers gets new support, registry office system completely destroyed

Betul Sub Registrar Office Scam Part 4: उप-पंजीयक कार्यालय बैतूल में भ्रष्टाचार का पुराना दलाल तंत्र एक बार फिर नए मोहरों के साथ पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जैसा कि सूत्रों द्वारा कई बार बताया जा चुका है कि दफ्तर में बिना सर्विस प्रोवाइडर्स के कोई फाइल आगे नहीं सरकती, वह खेल आज भी बदस्तूर जारी है। अब इस पुराने सिंडिकेट को दफ्तर के ही कुछ कथित अंदरूनी चेहरों का नया सहारा मिल गया है, जिससे अवैध वसूली का ग्राफ पांच गुना तक बढ़ चुका है।Betul Sub Registrar Office Scam Part 4

Betul Sub Registrar Office Scam Part 4: सिस्टम डाउन और दस्तावेज अधूरे का परमानेंट बहाना

अंदरूनी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रजिस्ट्री कराने पहुंचने वाले आम नागरिकों को लूटने का तरीका आज भी बिल्कुल पुराना और आजमाया हुआ है। जो आवेदक दलालों या सर्विस प्रोवाइडर्स को भारी-भरकम कमीशन नहीं देते, उनकी फाइलों में जानबूझकर कमियां निकाल दी जाती हैं। कभी सर्वर डाउन है, कभी दस्तावेज अधूरे हैं तो कभी अनुमति की जांच होनी है जैसे घिसे-पिटे बहाने बनाकर सीधे-साधे लोगों को परेशान किया जाता है। मजबूर होकर आवेदकों को दलालों के उसी पुराने जाल में फंसना पड़ता है, जो साहब की कथित मिलीभगत से दफ्तर के बाहर ही सक्रिय रहते हैं।Betul Sub Registrar Office Scam Part 4

Betul Sub Registrar Office Scam Part 4: दफ्तर में मची खलबली, ऑपरेशन डैमेज कंट्रोल शुरू?

सूत्रों का दावा है कि इस पूरे दलाल तंत्र और दफ्तर के भीतर चल रही समानांतर सरकार की पोल खुलने के बाद से ही कार्यालय के गलियारों में भारी हड़कंप मचा हुआ है। चर्चा जोरों पर है कि ऊपरी कार्रवाई के डर से अब दफ्तर में साक्ष्यों को छुपाने और ऑपरेशन डैमेज कंट्रोल की सुगबुगाहट तेज हो गई है। Betul Sub Registrar Office Scam Part 4

Betul Sub Registrar Office Scam Part 4: कब जागेगा कुंभकर्णी प्रशासन

Betul Sub Registrar Office Scam Part 4: हर रजिस्ट्री पर कमीशन तय होने का यह पुराना और नया गठजोड़ उप-पंजीयक की ठीक नाक के नीचे फल-फूल रहा है। हमारा अब सीधे जिले के मुखिया यानी कलेक्टर साहब से सवाल है कि बैतूल की जनता को इस त्रिदेव सिंडिकेट से कब मुक्ति मिलेगी? क्या हमेशा की तरह इस बार भी एक दिखावटी जांच की चादर ओढ़ाकर इस सिंडिकेट को अभयदान दे दिया जाएगा, या इस बार कोई बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई होगी?

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button