बैतूल

Betul Samachar: सेवा भारती का उद्देश्य समाज में सेवा, संस्कार, समरसता के भाव जागृत करना: दीपेश मेहता

Betul Samachar: The aim of Seva Bharti is to awaken the spirit of service, culture and harmony in the society: Dipesh Mehta

सेवा भारती के दो दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिक्षिकाओं को बताएं सेवा भारती के उद्देश्य, मातृछाया शिशु ग्रह चक्कर रोड में हुआ वार्षिक प्रशिक्षण का आयोजन

Betul Samachar: सेवा भारती का उद्देश्य समाज में सेवा, संस्कार, समरसता के भाव जागृत करना: दीपेश मेहताBetul Samachar: (बैतूल)। जनमानस में सेवा भाव के साथ ही संवेदना भी होनी आवश्यक हैं। कोई भी समाज तब ही खुशहाल रह सकता है, जब उसका प्रत्येक व्यक्ति खुशहाल हो। सेवा भारती का उद्देश्य समाज को समर्थ बनाने के साथ-साथ सेवा, संस्कार, समरसता के भाव जागृत करना है। यह बात सेवा भारती बैतूल के दो दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण में सेवा भारती के सचिव दीपेश मेहता ने प्रशिक्षण में शामिल शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सेवा भारती की कोई अपेक्षा, आकांक्षा नहीं है, कुछ पाना नहीं है, सेवा भारती का प्रमुख उद्देश्य केवल सेवा ही करनी है।

समाज के सशक्त व जागरूक वर्ग को दुर्बल वर्ग की प्रगति के लिए आगे आना होगा। इसके लिए त्याग व परोपकार की भावना का होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमें विशेषकर बालिकाओं को शिक्षा के माध्यम से सशक्त करने की आवश्यकता है। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की आवश्यकता हैं। प्रशिक्षण में विशेष रुप से भोपाल विभाग एवं नर्मदापुरम विभाग संयोजक करण कौशिक उपस्थित रहे। श्री कौशिक के मार्गदर्शन में उद्देश्यपरक प्रशिक्षण संपन्न हुआ।

शिक्षिकाओं को गीत का अभ्यास कराया

Betul Samachar: सेवा भारती का उद्देश्य समाज में सेवा, संस्कार, समरसता के भाव जागृत करना: दीपेश मेहतासेवा भारती बैतूल द्वारा दो दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण का आयोजन मातृछाया शिशु ग्रह चक्कर रोड में किया गया। प्रथम दिवस में मातृछाया समिति से मातृछाया कोषाध्यक्ष गजेंद्र पवार एवं डॉ अरुण जयसिंहपुरे ने प्रशिक्षण का उद्घघाटन किया। प्रथम सत्र का विषय- कंठस्तीकरण श्रीमती नीतू कुशवाह दीदी द्वारा लिया गया द्वितीय सत्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से आए हुए लीलाधर सोनी द्वारा शिक्षिकाओं को गीत का अभ्यास कराया गया, तृतीय सत्र में पाठ्यक्रम का विषय श्रीमती शीला दुबे द्वारा लिया गया।

वार्षिक प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस के कार्यक्रम के उद्घाटन में सेवा भारती बैतूल जिला समिति मुकेश खंडेलवाल, सचिव दीपेश मेहता, कोषाध्यक्ष आलोक मालवीय, उपाध्यक्ष श्रीमती बिंदु मालवीय एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य रमन भाई पटेल डॉ.गोविंदराव बारस्कर एवं श्री शिवपाल उपस्थित रहे। विशेष रुप से भोपाल विभाग एवं नर्मदापुरम विभाग संयोजक करण कौशिक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

द्वितीय सत्र में सेवा भारती का परिचय सचिव दीपेश मेहता द्वारा शिक्षिकाओं का मार्गदर्शन किया।तृतीय सत्र में करण कौशिक द्वारा केंद्र संचालित करने में आ रही समस्या एवं समाधान विषय पर चर्चा की गई। खेल के माध्यम से शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित किया गया। सभी शिक्षिकाओं ने व्यवस्थित रूप से प्रशिक्षण लिया।

नर सेवा ही नारायण सेवा

Betul Samachar: सेवा भारती का उद्देश्य समाज में सेवा, संस्कार, समरसता के भाव जागृत करना: दीपेश मेहतासचिव दीपेश मेहता ने बताया कि सेवा भारती पूरे देश में अनेक सेवा कार्य चला रही है जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वाबलंबन सामाजिक समरसता के साथ-साथ समाज के उन वंचित बंधुओं को स्वावलंबी बना कर समाज की मुख्यधारा से जोडऩे का कार्य सेवा भारती करती है। बैतूल में सेवा भारती जिस तरह के प्रकल्प चलाने जा रही है, निश्चित रूप से जरूरतमंदों के लिए मददगार साबित होगी। सेवा भारती का उद्देश्य नर सेवा ही नारायण सेवा है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button