बैतूल

CHHINDWARA NEWS : कल छिंदवाड़ा आएंगे राष्ट्रीय नेता विधानसभा पर करेंगे समीक्षा

प्रदेश में पांचवीं बार सत्ता में आने के प्रयासों में जुटी भाजपा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से जुट गई है भाजपा जिले की सातों विधानसभा में विधानसभा वार कार्यकर्ता सम्मेलन करने जा रही है इन सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी पहुंचेंगे शुरुआत 30 जुलाई से अमरवाड़ा विधानसभा से हो रही है यहां केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल पहुंचने वाले हैं अमरवाड़ा के बारात घर में दोपहर 2 बजे से होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों में भाजपा जुटी हुई है बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री पटेल 30 जुलाई को नरसिंहपुर से अमरवाड़ा पहुंचेंगे भाजपा रणनीतिक तौर पर छिंदवाड़ा की सातों सीट पर फोकस कर रही है विधानसभा जीतने के साथ भाजपा की रणनीति में पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को यहां घेरे रखना भी शामिल बताया जा रहा है गौरतलब हो कि छिंदवाड़ा की 7 विधानसभा सीटों में अलग-अलग बड़े नेताओं के प्रभारी बनाए गए जिसमें मुरलीधर राव नरेंद्र सिंह तोमर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा कैलाश विजयवर्गीय पहलाद पटेल को जवाबदारी दी गई है जो विधानसभा बार बैठक लेकर आगामी चुनाव की रणनीति तैयार करेंगे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button