बैतूल
Pensioners Association : जिला पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक आज
Pensioners Association: Monthly meeting of District Pensioners Association today
Pensioners Association : (बैतूल)। जिला पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक आज शनिवार 5 अगस्त को इटारसी रोड स्थित पेंशनर सुंदरलाल कड़वे के निवास स्थान पर सुबह 11 बजे से आयोजित की गई है। बैठक में 30 जून को सेवानिवृत्त पेंशनर की वार्षिक वेतन वृद्धि की समस्या पर चर्चा, शासन द्वारा पेंशनर्स की मांगों पर प्रतिक्रिया, पेंशनर्स जो इच्छुक हो उनके परिचय कार्ड बनाने, एसोसिएशन की आगामी रणनीति, 5 सितंबर शिक्षक सम्मान तथा अन्य व्यक्तिगत एवं तात्कालिक बिंदुओं पर विचार विमर्श किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष रामचरण साहू ने सभी पेंशनर साथियों से बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि पेंशनर एसोसिएशन की नियमित मासिक बैठक प्रति माह की 5 तारीख को ही होती है। सभी राज्य पेंशनर्स अपना अमूल्य समय निकाल कर बैठक में अवश्य उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाएं।



