Betul Samachar : पल्लवी प्रथम, कंचन द्वितीय रही, चित्रकला, गीत, निबंध, संभाषण प्रतियोगिता संपन्न, रविदास समरसता यात्रा पर जेएच कॉलेज में हुए अनेक कार्यक्रम
Betul Samachar: Pallavi first, Kanchan second, painting, song, essay, speech competition concluded, many programs held in JH College on Ravidas Samarsata Yatra
Betul Samachar : (बैतूल)। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आयुक्त अनुसूचित जाति विकास मप्र एवं कार्यालय कलेक्टर के आदेश के परिपालन में जेएच कॉलेज में संत शिरोमणि गुरूदेव रविदास जी की समरसता यात्रा के अंतर्गत कॉलेज में चित्रकला, गीत, निबंध, संभाषण एवं गायन प्रतियोगिता संपन्न हुई।प्रतियोगिता प्राचार्य डॉ.राकेश तिवारी के संरक्षण में रासेयो जिला संगठक डॉ.सुखदेव डोंगरे के मार्गदर्शन में एनसीसी लेफ्टिनेंट डॉ.कमलेश अहिरवार के नेतृत्व में आयोजित की गई।
जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम पल्लवी मोहबीया, द्वितीय कंचन बर्डे, तृतीय रंजना सरनकर, गीत प्रतियोगिता में प्रथम प्रियंका नागले, द्वितीय रवीना साबले, निबंध में प्रथम काजल खंडाग्रे, द्वितीय दीपिका मौसिक, तृतीय रंजना सरनकर व पल्लवी माहोबिया, संभाषण प्रतियोगिता में प्रथम माधुरी आर्य, द्वितीय रवीना साबले, तृतीय प्रियंका नागले व करिश्मा पहाड़े, गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दुर्गाप्रसाद मोरले ने प्राप्त किया।
इस मौके पर डॉ.राकेश तिवारी ने कहा कि भारत में अनेक संत महात्माओं ने जन्म लिया उनमें से ही एक महान संत रविदास हुए। जिनकी वाणी समाज में समरसता उत्पन्न करती है। डॉ.सुखदेव डोंगरे ने कहा कि संत रविदास के अनुसार व्यक्ति जाति से श्रेष्ठ नहीं होता है बल्कि अच्छे कर्म से होता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहसंयोजक डॉ.खुशाल देवधरे, प्रतियोगिता प्रभारी डॉ.चन्द्रशेखर मेश्राम, डॉ.मनोहरराव गावंडे, डॉ.रीतु साहू, प्रो.संजय विश्वकर्मा, प्रो.मनोज घोरसे, डॉ.सोनाली साहू, डॉ.प्रतिभा चौरे, डॉ.दीपक मानकर, प्रो.किरण खातरकर, प्रो.दुर्गेश राणे, प्रो.मुकुंद चंदेल का सराहनीय योगदान रहा।



