बैतूल

Betul News : अब महिला आईटीआई में पुरूष भी रिक्त सीटों पर प्रवेश ले सकेंगे

Betul News: Now men will also be able to take admission on vacant seats in women's ITI

Betul News : अब महिला आईटीआई में पुरूष भी रिक्त सीटों पर प्रवेश ले सकेंगेBetul News : (बैतूल)। शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में संचालित 8 ट्रेडों में प्रवेश की प्रक्रिया के ओपन राउण्ड प्रवेश प्रक्रिया के लिए ऑन लाईन आवेदन 14 अगस्त तक कर सकते है। संस्था प्राचार्य श्री रेवाशंकर पंडाग्रे ने बताया कि इस राउण्ड में प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर के आवेदक भी प्रवेश ले सकेंगे। वहीं सीटों का कन्वर्जन भी किया जाएगा।

अब महिला आईटीआई में पुरूष भी रिक्त सीटों पर प्रवेश ले सकेंगे। इस संस्था में संचालित इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रानिक्स मेकेनिक और इंफार्मेशन कम्यूनिकेशन टेक्नॉलाजी एण्ड सिस्टम मेंटेनेंस दो वर्षीय पाठ्यक्रम है। इसी प्रकार कोपा, स्टेनो हिन्दी, स्टेनो अंग्रेजी, फ्लोरीकल्चर एण्ड लेण्ड स्केपिंग एवं स्वींइग टेक्नॉलॉजी एक वर्षीय पाठ्यक्रम है। सभी टे्रड एनसीवीटी से मान्यता प्राप्त है। केवल 8वीं उत्तीर्ण के लिए स्वीइंग टेक्नोलॉजी (सिलाई) में प्रवेश का सुनहरा अवसर है।

अंग्रेजी भाषा के जानकार स्टेनो अंग्रेजी में प्रवेश ले सकते हैं। स्टेनो अंग्रेजी में उत्तीर्ण होने वाले हाई कोर्ट, सचिवालय आदि में स्टेनोग्राफर/स्टेनोटायपिस्ट जैसे पदों में नियुक्ति पाने का अवसर है। फलोरिकल्चर एण्ड लेण्ड स्केपिंग ट्रेड के लिए मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में अंतरराष्ट्रीय हार्टफुलनेस संस्था हैदराबाद से एमओयू किया गया है, जिसके तहत इस टे्रड में उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी को इस संस्था के कान्हावनम हैदराबाद जूनियर हार्टीकल्चर के रूप में नौकरी का अवसर प्रदान किया जाता है।

संस्था मध्य प्रदेश शासन की एकलव्य योजना अंतर्गत संचालित है। अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्राओं को एक हजार रूपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति एवं भोजन सहित छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button