Betul Samachar : सर्पदंश पीड़ित बच्ची को सही समय पर मिला उपचार, बच गई जान
Betul Samachar: Snakebite victim girl got timely treatment, saved her life
जयस प्रदेश संयोजक जामवन्त कुमरे ने मौके पर पहुंचकर की मदद

Betul Samachar : (बैतूल)। सर्पदंश पीड़ित एक बच्ची को सही समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच गई। बच्ची के स्वस्थ होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है। भीमपुर ब्लॉक के ग्राम पोपटी में गुरुवार को एक बालिका को सांप ने काट दिया था। घटना के बाद उसे परिजन शासकीय चिकित्सालय भीमपुर में लेकर गए। तत्काल इलाज मिलने पर बालिका को राहत मिली।
लापरवाही और देर ना करते हुये भीमपुर हॉस्पिटल की टीम ने बच्ची को जिला चिकित्सालय रेफर किया। परिजनों के माध्यम से जयस प्रदेश संयोजक जामवन्त कुमरे को जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्परता से डॉक्टर से संपर्क कर बच्ची के इलाज करवाने में मदद की। जामवन्त कुमरे ने बताया कि सर्पदंश पीड़ित बालिका रिद्धि के पिता रामचरण कासदेकर बेहद भावुक हो गए थे। बच्ची का उपचार होने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली। श्री कुमरे ने बताया कि सर्पदंश के बाद अक्सर झाड़-फूंक के चक्कर में जान चली जाती है।
(Betul Samachar)जागरुकता के अभाव में सांप काटने के बाद लोग झाड़-फूंक के चक्कर में लोग जान गंवा देते हैं। सर्पदंश के बाद अगर समय से अस्पताल पहुंच जाएं तो जान बचाई जा सकती है।बच्ची इतनी हिम्मत वाली थी जो खुद बता रही थी मुझे सांप ने कांट दिया। बच्ची के पिता का कहना था कि उनकी बच्ची को कुछ हो जाता तो उनका जीवन अधूरा हो जाता। जामवन्त कुमरे ने ढाढस और हौसला देकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। रात 11 बजे जयस की टीम ने पहुंचकर उनकी मदद की। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय में बेहतर उपचार से रिद्धि बिटिया स्वस्थ और अच्छी है।
बरसात में अपने घर के आसपास सफाई रखे-(Betul Samachar)
जयस के प्रदेश संयोजक जामवन्त सिंह कुमरे ने बताया कि बरसात में अक्सर सांप, कीड़े बिलो में पानी होने से बाहर आ जाते है, ऐसे में उनसे बचने का सबसे कारगर उपाय अपने घरों में छिद्रों को भर देना चाहिये, यदि किसी के सांप काट ले तो लापरवाही ना करें, तुरंत आसपास के सरकारी अस्पताल में मरीज को लेकर जाएं क्योंकि लापरवाही से किसी की भी जान जा सकती है।



