बैतूल के कराटे खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाया हुनर
कन्या परिसर छिंदवाड़ा में किया गया विभागीय राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन
BETUL NEWS : विभागीय राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन कन्या परिसर छिंदवाड़ा में किया गया। प्रतियोगिता में बैतूल के कराटे खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। कराटे एसोसिएशन बैतूल ब्लॉक के प्रशिक्षक सियाराम वट्टी व सुनील पवार के नेतृत्व में बैतूल के कराटे खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। विभागीय राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में कुमारी निधि धुर्वे कक्षा आठवीं ने जूनियर 32 किग्रा एवं श्वेता उईके कक्षा 9वी ने सीनियर 32 किग्रा में गोल्ड मेडल प्राप्त कर शालेय राज्य स्तर के लिए बाजी मारी और कन्या शिक्षा परिसर बैतूल का नाम रोशन किया। साथ ही समीक्षा पवार, विजेता खंडेलवाल, मेघा मर्सकोले, करिश्मा धुर्वे, सीनियर में द्वितीय, हर्षलता गुलबाके ने सीनियर में तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर में कल्पना मर्सकोले ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को रमेश धुर्वे, पूजा पवार, सियाराम वट्टी, अंकित पहाड़े, सुनील पवार आदि ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।



