Betul Samachar : जन्मदिन के अवसर पर पौधा भेंट
Betul Samachar: Sapling gift on the occasion of birthday

Betul Samachar : (बैतूल)। पर्यावरण संरक्षण को लेकर अब लोग जागरूक होने लगे हैं। शहर में जन्मदिन सहित अनेक शुभ अवसरों पर पौधारोपण सहित पौधा भेंट करने की परंपरा शुरू हो गई है। रविवार को शहर के कृष्णराव खंडाग्रे ने अपने नाती कश्चित खंडाग्रे के प्रथम जन्म दिवस के अवसर पर पौधे वितरित किए। पुत्र के जन्मदिन पर पिता रवि खंडाग्रे ने भी पौधारोपण कर उसके संरक्षण का संकल्प लिया।
परिवार के ललित खंडाग्रे, नामदेव कोसे ने बताया कि पौधे हमारे जीवन के लिए कितने उपयोगी है। कोरोना काल में हम सबको ऑक्सीजन की कमी से जूझना पड़ रहा था। एक पौधा लगाने और पालने से हमें ऑक्सीजन मिलती है, फल मिलते हैं, लकड़ियां मिलती है। हमारे जीवन में पौधों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है।
हमें पौधों की हमेशा रक्षा करना चाहिए, उनका पालन पोषण करना चाहिए। इस अवसर पर सभी ने पौधा भेंट करने की परंपरा की सराहना की एवं पौधों को सुरक्षित रखने, पालन पोषण करने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर लक्ष्मीदास खंडाग्रे, दुर्गादास खंडाग्रे, भावना खंडाग्रे, राजेश साबले, नारायण राव अड़लक, संदीप लोखंडे, राजेश डोंगरे, शिवप्रिया, डोंगरे, पंजाबराव गायकवाड उपस्थित थे।



