Bheem Army : सिद्धार्थ झरबड़े फिर बने भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष
Bheem Army: Siddharth Jharbade again became the district president of Bheem Army
प्रदेश महासचिव ने युवाओं को भीम आर्मी के कार्यो, उद्देश्यों से कराया अवगत

Bheem Army : (बैतूल)। भीम आर्मी भारत एकता मिशन का जिला स्तरीय गठन समारोह रविवार को स्थानीय पंचशील बुद्ध विहार में आयोजित किया गया। बहुजन युवाओं ने बुद्ध वंदना कर, बहुजन महापुरुषों के छाया चित्र पर माल्यापर्ण कर गठन कार्यक्रम की शुरुआत की।
प्रदेश महासचिव राकेश महाले ने युवाओं को भीम आर्मी के कार्यो, उद्देश्यों से अवगत कराया और संगठन में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही। पूर्व जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ झरबड़े ने अपने कार्यकाल की जानकारी दी एवं कार्य करने में आने वाली समस्याओं से लड़ने के लिए एक मंच पर आने की बात कही। इस दौरान उपस्थित सभी युवाओं ने सर्वसम्मति से सिद्धार्थ झरबड़े को पुन: जिला अध्यक्ष नियुक्त किया।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने बताया कि दो ही दिन में कार्यकारिणी के गठन की सूचना प्रेषित होने पर

बैतूल जिले के सभी दस ब्लाकों से सैकड़ो की संख्या में युवा पूरे जोश के साथ उपस्थित हुए और सभी के उत्साह और सहमति से उन्हें पुनः जिला अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिले के 10 ब्लाक में भीम आर्मी की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।
भीम आर्मी चीफ एड चंद्रशेखर आजाद आएंगे बैतूल
सिद्धार्थ झरबड़े ने बताया बैतूल मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में भीम आर्मी संगठन का कारवा दिनों दिन बढ़ते जा रहा है, जैसे संविधान का पालन करते हुए भीम आर्मी संस्थापक अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद जो हमेशा शोषित वंचितों एवं समाज के लिए शासन प्रशासन से संघर्ष भरी लड़ाई लड़ते है एवं बहुजन समाज उत्थान के लिए कार्य करते है, भीम आर्मी भारत एकता मिशन को मजबूत बनाने का काम आजाद भारत के बहुजन युवाओं को करना है।
नई कार्यकारिणी में इनको दी जिम्मेदारी (Bheem Army)
चंद्रशेखर आजाद के आदेशानुसार प्रदेश अध्यक्ष सुनील बैरासिया एवं प्रदेश महासचिव एड.राकेश महाले के द्वारा बैतूल पंचशील बुद्ध विहार में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ झरबड़े को सर्व सहमति से नियुक्त कर जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जिसमें जिला उपाध्यक्ष अखलेश चौकीकर, दुर्गेश सोने, मनीष चौकीकर, जिला महासचिव राकेश अतुलकर, जिला सचिव रितेश बकोरिया, जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र कापसे, जिला कोषाध्यक्ष आशीष खातरकर, जिला संगठन मंत्री सचिन पाटिल को मनोनीत किया गया।
जयस ने किया समर्थन (Bheem Army)
नवनियुक्त पदाधिकारियों को जयस के प्रदेश संयोजक जामवंत कुमरे ने जयभीम के नीले पट्टे डाल कर बधाईया दी एवं कहा कि जयस संगठन हमेशा भीम आर्मी के साथ कंधे से कंधा मिला कर काम करेगा। दी बुद्धिष्ट सोसायटी के पदाधिकारियों ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर बधाईया एवं शुभकामनाएं दी। भीम आर्मी जिला उपाध्यक्ष मनीष चौकीकर ने कहा कि भीम आर्मी अब पूरे जिले में समाज के हर निचले स्तर पर जाकर काम करेगा।
कोषाध्यक्ष आशीष खातरकर ने बताया कि सम्पूर्ण जिले में भीम आर्मी शिक्षा एवं बेरोजगारों के लिए कार्यशाला का आयोजन करेगी और हर वर्ग के लोगो की आवाज को बुलंद करने का काम करेगी। जिले के आखरी छोर के व्यक्ति से संपर्क कर उन्हें अपने हक अधिकारों के लिए जागरूक करेंगे। महासचिव राकेश ने समारोह में आये युवाओं से कहा कि हमें एकजुट होकर भीम आर्मी के बैनर के तहत काम करने की आवश्यकता है। शीघ्रता से रिक्त पदों पर नियुक्तियां जारी की जाएगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अम्बेडकर चौक पहुँच कर संविधान के शिल्पकार डॉ. बाबासाहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गठन समारोह की अध्यक्षता बुद्धिस्ट सोसाइटी के जिलाध्यक्ष संदीप पाटिल ने की। सभी जागरूक लोगो का आभार समाज सेवी अरुण डोंगरे ने व्यक्त किया।



