Mission Chandrayaan-3 : चन्द्रयान-3 मिशन की टीम में आरडी स्कूल के पूर्व छात्र भावेश भी थे शामिल
Mission Chandrayaan-3: Bhavesh, an alumnus of RD School, was also included in the team of Chandrayaan-3 mission.
आरडी स्कूल में कक्षा 10वीं तक की पढ़ाई, ऐतिहासिक सफलता पर जिलेवासी गौरान्वित

Mission Chandrayaan-3 : (बैतूल)। चन्द्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता में इसरों के सैकड़ो वैज्ञानिकों की टीम में शामिल आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल के छात्र रहे भावेश मेंढे़कर की भी विशेष भूमिका रही है। चन्द्रमा के दक्षिण धु्रव पर लैंडर विक्रम की साफ्ट लैडिंग करवाकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष विज्ञान में सफलता की नई इबारत लिखी है।
मिशन चन्द्रयान-3 की सफलता में बैतूल जिले का योगदान भी रहा। मिशन चन्द्रयान-3 को सफलता के शिखर पर पहुचाने वाली वैज्ञानिकों एवं इंजीनियरों की टीम में आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल में कक्षा 10वीं तक पढ़ाई करने वाले भावेश मेंढे़कर ने भी सहभागिता की। इस एतिहासिक सफलता पर आरडी पब्लिक स्कूल परिवार के साथ ही समूचा बैतूल जिला गौरान्वित है।
पेलोड-वास्तविक समय वेग पर किया काम (Mission Chandrayaan-3)
उल्लेखनीय है कि मिशन चन्द्रयान-3 में इसरों के वैज्ञानिकों की टीम में बैतूल जिले के युवा वैज्ञानिक भावेश मेंढे़कर भी शामिल थे। भावेश ने आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल से कक्षा 10वीं की पढ़ाई की थी। आईआईटी पटना से बीटेक मेकेनिकल पासआउट भावेश मेंढे़कर 2019 में बतौर वैज्ञानिक इसरो में चयनित हुए थे। मिशन चन्द्रयान-3 में युवा वैज्ञानिक भावेश ने आकार, विकास, पेलोड और वास्तविक समय वेग पर काम किया है। वे अभी भी मिशन में जुटे हुए है। मिशन चन्द्रयान-3 में शामिल वैज्ञानिक भावेश मेंढे़कर ने अपने संदेश में कहा कि ‘‘ छात्रों में जिज्ञासा और उत्साह भारत में विज्ञान की रीढ़ है‘‘।
मिशन चन्द्रयान-3 में आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल के पूर्व छात्र की सहभागिता पर आरडी स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती ऋतु खण्डेलवाल ने भावेश, उसके परिजनों और शिक्षकों को इस सफलता पर बधाई देते हुए कि यह पूरे जिले के लिए गौरव की बात है।



