Sanskrit Week : संस्कृत क्यों जरूरी है, व्याख्यान संपन्न
Sanskrit Week : Why Sanskrit is important, lecture concluded
Sanskrit Week : (बैतूल)। पतंजलि संस्कृत संस्थान एवं संस्कृत भारती के मार्गदर्शन में संस्कृत सप्ताह (Sanskrit Week) के अवसर पर कन्या शाला गंज में विशेष्ट व्याख्यान का संपन्न हुआ। व्याख्यान का विषय संस्कृत को पढऩा क्यों आवश्यक था। कार्यक्रम में विशेष वक्ता के रूप में प्रो.नीरज धाकड़ ने संस्कृत के महत्व एवं उपयोगिता के बारे सारगर्भित व्याख्यान दिया। उन्होने बताया कि संस्कृत सबसे प्राचीन, राष्ट्र की भाषा और देव भाषा है।
प्राचार्य ललित लिलहोरे ने संस्कृत की उपयोगिता की बात कही। उन्होने कहा कि संस्कृत के महत्व को आज पूरा विश्व समझ रहा है और कई देशों में संस्कृत का अध्ययन किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक एवं योग जिला प्रभारी नर्मदा प्रसाद मिश्रा ने कार्यक्रम का संयोजन किया एवं बच्चों को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में प्रधान पाठक द्वारका पवार, प्रधान पाठक लीलाधर नावेगे, रेखा श्रीवास्तव की उपस्थिति रही। विद्यार्थियों ने बढ़ चढक़र इस संस्कृत सप्ताह के कार्यक्रम में सहभागिता की।



